1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लाइट में यात्री ने उतारे अपने कपड़े, खूब हुआ हंगामा, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई, VIDEO वायरल

फ्लाइट में यात्री ने उतारे अपने कपड़े, खूब हुआ हंगामा, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई, VIDEO वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 04, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 03:10 pm IST

फ्लाइट के अंदर एक शख्स ने अपने कपड़े उतारकर खूब हंगामा किया। हालात जब बेकाबू हो गए तो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

flight Hungama- India TV Hindi
फ्लाइट के अंदर एक शख्स ने अपने कपड़े उतारे, खूब हुआ हंगामा Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB

फ्लाइट्स में हंगामा होना अब बहुत सरप्राइज नहीं करता लेकिन अगर कोई यात्री फ्लाइट के अंदर ही अपने कपड़े उतारकर हंगामा करने लगे तो हालात बेकाबू हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट के अंदर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री अपने कपड़े उतारकर हंगामा करता हुआ दिख रहा है। हालात इतने बेकाबू हो गए कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

क्या है पूरा मामला?

फ्लाइट वियतनाम के न्हा ट्रांग से बैंकॉक जा रही थी। ये एक इंटरनेशनल एयरएशिया फ्लाइट थी। जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, वैसे ही एक शख्स ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। लोग समझ ही नहीं पाए कि ये शख्स ऐसा क्यों कर रहा है। 

विमान में मौजूद यात्री भी ये समझ नहीं पाए कि शख्स ऐसा क्यों कर रहा है लेकिन धीरे-धीरे वह आक्रामक होने लगा और अंडर वियर में इधर-उधर दौड़ने लगा।

इसके बाद उसकी फ्लाइट में मौजूद कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई। कई लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो किसी की बात सुनना नहीं चाहता था।

इसके बाद स्थिति जब हाथ से निकलती दिखी तो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया और जैसे ही विमान की लैंडिंग हुई, शख्स विमान से बाहर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की गई। 

इस घटना ने विमान में मौजूद यात्रियों को डरा दिया और वह काफी परेशान हो गए।

फ्लाइट में इस तरह के हंगामे पहले भी हुए हैं लेकिन कोई मामला इतना बढ़ जाए कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़े तो वाकई ये हैरान करने वाला है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और कमेंट्स कर रहे हैं। 

लोगों की इस बात को लेकर उत्सुकता ज्यादा रही कि आखिर यात्री को क्या हुआ था और वह इस तरह का अजीब व्यवहार क्यों कर रहा था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां ट्रेन के गुजरते ही बत्ती गुल हो जाती है; देखकर चकरा जाते हैं यात्री 

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 2 प्लेटफॉर्म के बीच से निकलती है रोड; एक साथ दौड़ती हैं कार और ट्रेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।