1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सर निल्स ओलावा नामक पेंगुइन को मिला नार्वे के मेजर जनरल का पद, आर्मी में तीसरी सबसे बड़ी रैंक

सर निल्स ओलावा नामक पेंगुइन को मिला नार्वे के मेजर जनरल का पद, आर्मी में तीसरी सबसे बड़ी रैंक

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 25, 2023 12:52 pm IST,  Updated : Aug 25, 2023 12:52 pm IST

नार्व में वहां की आर्मी ने एक पेंगुइन को मेजर जनरल का पद दिया है। यह पद वहां की सेना की तीसरी सबसे बड़ी रैंक है। चिड़ियाघर द्वारा शेयर किए गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सर निल्स ओलावा नामक पेंगुइन को मिला नार्वे के मेजर जनरल का पद, वहां की आर्मी में तीसरी सबसे बड़ी रैं- India TV Hindi
सर निल्स ओलावा नामक पेंगुइन को मिला नार्वे के मेजर जनरल का पद, वहां की आर्मी में तीसरी सबसे बड़ी रैंक Image Source : EDINBURGH ZOO TWITTER HANDLE

पेंगुइन देखने में काफी प्यारे लगते हैं। इनके कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया आप अकसर देखते रहते होंगे। मगर आपने कभी एक पेंगुइन के किसी देश की आर्मी का मेजर जनरल बनते हुए देखा है। अगर नहीं देखा है तो आज देख लीजिए। नार्वे में सर निल्स ओलावा नाम के एक पेंगुइन को वहां की आर्मी का तीसरा सबसे बड़ा रैंक यानी मेजर जनरल का पद दिया गया है। इसके फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

पेंगुइन बना मेजर जनरल

चिड़ियाघर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पेंगुइन के मेजर जनरल बनने का फोटो शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि- उठो सर पेंगुइन। दुनिया में सर्वोच्च रैंकिंग वाले पेंगुइन, सर निल्स ओलाव III को नॉर्वेजियन किंग्स गार्ड द्वारा मेजर जनरल के रूप में पदोन्नत किया गया है। सर निल्स अब नॉर्वेजियन सेना में तीसरी सबसे ऊंची रैंक पर हैं।

पेंगुइन की हुई खूब तारीफ

इस पोस्ट को @EdinburghZoo के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस खबर के लिखे जाने तक पोस्ट को 138.4 हजार लोगों ने देख लिया है। लोगों ने पेंगुइन के मेजर जनरल बनने पर कमेंट करके खूब तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- मैं आपको सलाम करता हूं, सर निल्स। एक अन्य यूजर ने लिखा- सर निल्स आपको बधाई हो।

चिड़ियाघर ने पेंगुइन के बारे में दी जानकारी

निल्स ओलाव. विश्व प्रसिद्ध किंग पेंगुइन, जो पहले से ही एक ब्रिगेडियर है, उनके पास अब मेजर जनरल सर निल्स ओलाव III, बाउवेट द्वीप समूह के बैरन और नॉर्वे के महामहिम किंग्स गार्ड का आधिकारिक शुभंकर का भव्य खिताब है।

ये भी पढ़ें-

राखी के खर्च का भाई ने निकाला तगड़ा जुगाड़, लोगों ने कहा- 'कितना खतरनाक भाई है'

ये स्कूल है या बैंक्वेट हॉल, ड्रामेबाज बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।