1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक जुगाड़ ऐसा भी! लाइन में खड़े होने से बचने के लिए लोगों ने अपनाया अनोखा तरीका

एक जुगाड़ ऐसा भी! लाइन में खड़े होने से बचने के लिए लोगों ने अपनाया अनोखा तरीका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 19, 2024 05:48 pm IST,  Updated : Dec 19, 2024 05:48 pm IST

एक तस्वीर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर को जब आप देखेंगे तो आपका दिमाग हिल जाएगा। लाइन में खड़े होने से बचने के लिए लोगों गजब का दिमाग लगाया है।

Screen Grab- India TV Hindi
लाइन में खड़े होने से बचने का अनोखा तरीका Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। आपको हर मोहल्ले और इलाके में कुछ लोग तो ऐसे मिल ही जाएंगे जो जुगाड़ बहुत ही गजब का करते हैं। वैसे नहीं तो आप एक बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चले जाइए, आपको वहां एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई पोस्ट ऐसा मिल ही जाता है जिसमें गजब का जुगाड़ होता है। अभी भी एक ऐसी ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

कई जगहें ऐसी होती हैं जहां अपने काम को करवाने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ता है। सरकारी अस्पताल में अधिकतर ऐसा नजारा दिखता है। इसके अलावा काउंटर से टिकट बुक करवाते समय भी लोगों की लाइनें दिखती है। मगर जब लाइन में खड़े होने का मन न हो तो कैसे काम किया जाए? वायरल फोटो में इसके लिए गजब का जुगाड़ देखने को मिला। लाइन में जो जहां खड़ा था, उसने वहां पर अपनी चप्पल को छोड़ दिया और खुद पीछे आकर सीट पर बैठ गया। इस तरह लोगों की लाइन चप्पल की लाइन में बदल गई जिसकी फोटो अभी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक कई लोगों ने इस पोस्ट को देख लिया है। फोटो कब और कहां की है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ही। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, 'मॉर्डन प्रॉब्लम को मॉर्डन सॉल्यूशन की जरूरत है।'

ये भी पढ़ें-

ऐसा सिगरेट लवर आपने पहले नहीं देखा होगा, Video देखने के बाद आप हो जाएंगे हैरान

पान वाले से एक महिला ने पूछा सवाल, जवाब के कारण Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।