1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस शहर को हुआ क्या? आखिर बिना पैंट के लोग बाहर क्यों घूम रहें, यहां देखें वीडियो और तस्वीरें

इस शहर को हुआ क्या? आखिर बिना पैंट के लोग बाहर क्यों घूम रहें, यहां देखें वीडियो और तस्वीरें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 10, 2023 07:04 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 07:04 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग बिना पैंट पहने हुए सार्वजनिक स्थानों पर देखे जा रहे हैं। आखिर में ऐसा क्या हुआ है जो लोग घर से बिना पैंट पहने ही बाहर निकल आए हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर आज कल कुछ ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही जिसमें लोग आपको सार्वजनिक स्थानों पर भी बिना पैंट के घूमते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरों और वीडियो मेट्रो स्टेशन, बस स्टॉप और हर एक सार्वजनिक जगहों की हैं। वीडियो और तस्वीरों को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ गए जाएंगे कि आखिर इन लोगों को क्या हुआ है जो ये लोग बिना पैंट के खुले आम घूम रहे हैं और सभी लोग ही ऐसा कर रहे हैं। युवा से लेकर बुजुर्ग, मर्द से लेकर हर औरत तक सभी यहां बिना पैंट के क्यों नजर आ रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है। 

क्यों लोगों ने पैंट नहीं पहना?

दरअसल, यह वीडियो और तस्वीरें ब्रिटेन के लंदन की है। यहां पर नो ट्राउजर्स डे मनया जाता है। इस साल यह इवेंट बीते रविवार को मनाया गया था। इस दिन लोग बिना पैंट के ही अपना दिन बिताते हैं। यह ब्रिटेन में सालों से मनाया जा रहा है। कोरोना में यह इवेंट नहीं हुआ था। कोरोना के बाद 2023 में यह पहली बार मनाया गया। यह एक ग्लोबल इवेंट है और इसकी शुरुआत अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 2002 से हुई थी। जिसके बाद यह दुनिया के विभिन्न देशों में भी मनाया जाने लगा। 

वीडियो में लोग बिना पैंट के दिखे

जैसा कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों ने इस दिन को पैंट नहीं पहना है और अपना काम रोज की तरह ही कर रहे हैं। लोग ऑफिस जा रहे। बाहर निकल कर सड़कों पर बड़े आराम से घूम रहे हैं। मानो इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों ने नो ट्राउजर्स डे के लिए लंदन के प्रमुख सड़कों पर परेड निकाली। इसका आयोजन करने वाले द स्टिफ अपर लिप सोसाइटी का कहना है कि इवेंट के पीछे का उद्देश्य लोगों को हंसाना और मजे करना है। आयोजकों ने लोगों को भी इसका हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित भी किया और कहा कि आप फनी अंडरवीयर पहने लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपके किसी हरकत से किसी की भावनाएं आहात न हो। 

इस दिन को 'नो ट्राउजर्स डे' कहा जाता है 

इस इवेंट में पुरूष, महिलाएं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वह बिना पैंट के घर से निकले और जानबूझ कर ऐसा रिएक्ट कर रहे थे जैसे सच में ये पैंट पहनना भूल गए हैं। लोग उपर सर्दियों के कपड़े पहनकर और नीचे अंडरवीयर में दिखें। इस दिन को नो पैंट्स डे भी कहा जाता है। वहीं कुछ लोग इसी हुलिए में ऑफिस भी जाते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।