1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पिता और बेटी का प्यार देख लोग हुए इमोशनल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

पिता और बेटी का प्यार देख लोग हुए इमोशनल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

 Published : Apr 25, 2023 05:50 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 05:50 pm IST

वीडियो देखने के बाद शायद आपकी बचपन की यादें ताजा हो जाएं। इस वीडियो को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

daughter congratulates her father- India TV Hindi
बेटी अपने पिता को बधाई देती है Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी एक बार के लिए पूरी तरह इमोशनल हो जाएंगे। वीडियो में एक पिता और बेटी का प्यार देखा जा सकता है। ऐसे में यह वीडियो उन सभी बेटियों के लिए है जो अपने पिता को अपने दिल के बेहद करीब रखती हैं। वीडियो देखने के बाद शायद आपकी बचपन की यादें ताजा हो जाएं। इस वीडियो को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में यह प्रेम देख हो जाएंगे इमोशनल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीक्षांत समारोह में एक युवक नजर आ रहा है। वह पर खड़ा है। वो स्टेज पर जैसे ही वह आगे बढ़ते हैं, पीछे से आवाज आती है, 'कांग्रेचुलेशन डैडी'। इस छोटी बच्ची के पिता जवाब देते कहते हैं कि आई लव यू। फिर क्या छोटी बच्ची भी अपने पापा को कहती है, 'आई लव यू डैडी'। यह नजारा देखकर आसपास का माहौल हंसी से लोटपोट हो जाता है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक बेटी का पिता होना कितना गर्व की बात होती है।

यूजर्स ने अपनी स्टोर शेयर कर दी
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं इसे कई बार देखता हूं, मुझे वास्तव में खुशी महसूस होती है कि उनका एक अद्भुत परिवार है। दुर्भाग्य से एशियाई परिवार कभी नहीं होगा। एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो ने लगभग रुला दिया है। बेटी को अपने पिता पर गर्व है कि एक दिन जब वह बड़ी होगी तो उसके बच्चे जीवन का एक ही चक्कर लगाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।