सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। हर दिन लोग कई वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं और जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ले, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो और पोस्ट देखे ही होंगे। अलग-अलग वीडियो और पोस्ट को देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते ही हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बारिश के समय का है। भारी बारिश के कारण पानी भर गया है और तेजी से बह रहा है। इसी बीच वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का पानी में बहता हुआ जा रहा है और लोग खड़े होकर देख रहे हैं। एक बच्चा उसे रोकने की कोशिश करता है मगर सफल नहीं हो पाता है। इसके तुरंत बाद एक लड़की भी बहते हुए आती है जिसे बचाने के लिए दो लोग तुरंत पानी में उतर जाते हैं और उसे पकड़ लेते हैं। इसी कारण वीडियो अब वायरल हो रहा है कि लड़के को बचाने के लिए कोई पानी में नहीं उतरा और लड़की को बचाने के लिए तुरंत उतर गए।यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShoneeKapoor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जिस तरह से उन्होंने लड़के को जाने दिया और लड़की को बचाया' और फिर निराश होने वाली इमोजी भी लगाया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- यही सच है जीवन का। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की का चक्कर है बाबू भैया। तीसरे यूजर ने लिखा- और ये लोग समानता की बात करते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- औरत स्मार्ट नहीं है, आदमी बेवकूफ हैं।
ये भी पढ़ें-
इसे कहते हैं किसी को 'Trust issues' होना, Video अभी हो रहा है वायरल
अरे सोशल मीडिया पर ये क्या दिख गया, वायरल पोस्ट देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे