1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तहजीब की नगरी लखनऊ में कपल के साथ ऐसा बर्ताव, Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

तहजीब की नगरी लखनऊ में कपल के साथ ऐसा बर्ताव, Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 31, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 06:38 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लखनऊ का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग बाइक पर जाते कपल को परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
लखनऊ में लोगों ने कपल के साथ किया गया गलत बर्ताव Image Source : IANS

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिनभर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आमतौर पर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों का मनोरंजन होता है। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा आने लगता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग जैसी हरकत करते नजर आ रहे हैं उसे देखने के बाद आपका गुस्सा होना स्वाभाविक है। आइए फिर आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आ रहा है और यह वीडियो कहां का है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा हुआ है। उसी पानी में कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। तभी वहां से एक कपल अपनी बाइक पर सवार होकर गुजरता नजर आता है। कपल को देखते ही लोग उनके साथ गलत बर्ताव करने लगते हैं। पानी में खड़े लोग कपल पर वही पानी फेंकने लगते हैं जो सड़क पर जमा नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वे इसके बाद उनकी बाइक को रोककर पीछे खींचते हुए भी नजर आ रहे हैं। और ऐसा कोई एक या दो व्यक्ति नहीं बल्कि वहां खड़े अधिकतर लोग करते हैं। उन्हें इस बात की भी शर्म नहीं है कि बाइक पर पीछे एक महिला बैठी है और वो अपने इस हरकत को करने में लगे हुए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

कहां का है यह वायरल वीडियो?

न्यूज एजेंसी IANS ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इससे जुड़ी जानकारी दी है। IANS के मुताबिक यह वीडियो लखनऊ का है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया है, 'एक वायरल वीडियो में लोग बारिश के दौरान एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए और ताज होटल पुल के नीचे हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने हस्तक्षेप करके भीड़ को तितर-बितर किया और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।'

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- यह बहुत गलत बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- इन सब बेवकूफों की पहचान की जाए और एक अच्छा ट्रीटमेंट दिया जाए जो जीवन भर याद रखें। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये घटिया लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

इस बार बंदर ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आंटी जी ने तो साबित कर दिया कि उम्र बस एक नंबर है, जिम में एक्सरसाइज करने का Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।