सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिन भर कुछ ना कुछ तो वायरल होता ही रहता है। कभी कोई वीडियो वायरल होता है तो कभी मजेदार पोस्ट वायरल होते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी ऐसे वीडियो देखे होंगे। और आपको फिर यह भी पता होगा कि हर कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो का कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो लोग आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे थे। उसके बाद अब एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आया जिसमें एक अलग नजारा देखने को मिला। आइए आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी ने मेट्रो का सफर तो किया ही होगा। दिल्ली के मेट्रो में भी शायद सफर किया होगा। आपको मेट्रो में कभी बहुत भीड़ देखने को मिली होगी तो कभी बहुत कम यात्रियों के साथ भी दिखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी किसी मेट्रो में बंदर को सफर करते हुए देखा है? अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदर मेट्रो के अंदर नजर आ रहा है। ड्राइवरलेस मेट्रो में यह बंदर कभी सीट पर आता नजर आता है तो कभी कूद कर कहीं और चला जाता है। ऐसा हो सकता है कि यह बंदर मेट्रो के अंदर आया हो और बाहर निकलने से पहले उसके दरवाजे बंद हो गए हों। खैर अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nationalcapitaldelhi नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये टिकटलेस ट्रैवलर है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इसे झंडेवालन जाना होगा दर्शन करने। एक यूजर ने जय श्री राम लिखा तो एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।
ये भी पढ़ें-
आंटी जी ने तो साबित कर दिया कि उम्र बस एक नंबर है, जिम में एक्सरसाइज करने का Video हुआ वायरल
इसे कहते हैं 'Smart Work' करना, Video देखने के बाद आप भी करेंगे इन लोगों की तारीफ