1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हद से ज्यादा Motivate होने के बाद ऐसा ही होता है, शख्स का Video देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप

हद से ज्यादा Motivate होने के बाद ऐसा ही होता है, शख्स का Video देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 31, 2024 12:52 pm IST,  Updated : Jul 31, 2024 12:52 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
स्कूटी से ट्रक खींचने का शख्स ने किया प्रयास Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। लोग दिनभर तो नहीं मगर ठीक-ठाक समय सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बीताते हैं। यहां लोगों को वायरल वीडियो भी देखने को मिलता है। डांस, लड़ाई, अजीब हरकत समेत कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। आपने भी कई वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

इतना मोटिवेट होना भी ठीक नहीं

सोशल मीडिया पर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक शख्स ने अपनी स्कूटी से एक मोटे चैन को फंसाया हुआ है और स्कूटी को चालू करके आगे की तरफ जाने का प्रयास कर रहा है। वो अपनी स्कूटी से जिस चीज की खींचने का प्रयास कर रहा है वह काफी भारी मालूम पड़ता है क्योंकि इस कोशिश में उसकी स्कूटी कभी हवा में उठ जाती है तो कभी बैलेंस बिगड़ जाता है और वह स्कूटी के साथ नीचे गिर जाता है। मगर जब पता चलता है कि वह क्या खींच रहा है, तो हर कोई हैरान हो जाता है। दरअसल वह एक ट्रक को अपनी स्कूटी से खींचते हुए बाहर लाने का प्रयास कर रहा था। यह देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BabaXwale नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मोटिवेशनल वीडियो देखने के बाद मैं।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- उन्हें लगता है मुझमें बहुत ताकत है। दूसरे यूजर ने लिखा- देखकर तो लग रहा है भाई में जिगर कूट-कूट कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- माचिस की तिलियों से खेत जोतने जैसा प्रतीत हो रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इतना मोटिवेशन नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें-

लो अब मोबाइल के लिए भी आ गया छाता, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ये कैसा गेम है भाई! लड़कों को खेलते देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।