1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो अब मोबाइल के लिए भी आ गया छाता, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

लो अब मोबाइल के लिए भी आ गया छाता, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 31, 2024 11:46 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 12:08 pm IST

सोशल मीडिया पर एक प्रोडक्ट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह प्रोडक्ट मोबाइल को बारिश से बचाने के लिए है।

Screen Grab- India TV Hindi
मार्केट में आया मोबाइल के लिए छाता Image Source : SOCIAL MEDIA

मार्केट में समय के साथ-साथ नई चीजें देखने को मिलती रहती हैं। समय के साथ अलग-अलग प्रोडक्ट सामने आते रहते हैं। लेकिन इन्हीं चीजों के बीच में कभी-कभी अजीब प्रोडक्ट भी देखने को मिलते हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक नाखून देखने को मिला था। उस नाखून में ही चाय को छानने के लिए छननी लगाई हुई है। इसके बाद एक दूसरा वीडियो वायरल हुआ जिसमें कपल का छाता देखने को मिला। अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक नया और अनोखा प्रोडक्ट देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया?

ऐसा छाता कभी देखा है?

आपने आज तक कई तरह के छाते देखे होंगे। बड़े से लेकर छोटे छाते का आपने इस्तेमाल भी किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी मोबाइल के लिए बना हुआ छाता देखा है। हैरान हो गए? लेकिन अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक ऐसा छाता देखने को मिला है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स के पास छोटा सा छाता है जिसे वो खोलकर भी दिखाता है। इसके बाद वह उसे फोन के पीछे चिपका देता है और दिखाता है कि वह फोन पर कैसा लग रहा है। छाता काफी अनोखा है और इसलिए इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @AnitaPuniya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लो अब मोबाइल के लिए भी छाता आ गया। मैं इस बार यही खरीदूंगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- लेना पड़ेगा ये अब। तीसरे यूजर ने लिखा- सही है बारिश में गीला नहीं होगा फोन। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो बढ़िया ऑप्शन आ गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा- अब मोबाइल धूप से काला नहीं होगा और इसकी शादी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-

ये कैसा गेम है भाई! लड़कों को खेलते देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, Video हुआ वायरल

Resume पर हॉबीज में लिखा था डांस, ऑफिस वालों ने पहली ही मीटिंग में नचाया, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।