1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कैसा गेम है भाई! लड़कों को खेलते देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, Video हुआ वायरल

ये कैसा गेम है भाई! लड़कों को खेलते देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 31, 2024 10:51 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 10:51 am IST

दो लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दोनों खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मगर वो कौन सा गेम खेल रहे हैं, इसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिनभर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी अब तक कई तरह के वायरल वीडियो देखे होंगे। मगर अभी एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है जो शायद ही आपने कभी देखा होगा। आइए फिर आपक बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसा गेम कभी खेला है?

वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग एक गेम खेल रहे हैं जो शायद ही आपने कभी खेला हो। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लड़के एक पतले रॉड पर अपना बैलेंस बनाए हुए बैठे हैं। दोनों के हाथ में कपड़े का एक भारी सा बैग जैसा कुछ है जिससे उन्हें एक दूसरे को मारना है। और यह काम तब तक चलेगा जब तक दोनों में से एक शख्स नीचे नहीं गिर जाता है। वहीं कुछ लोग इस गेम को देखने के लिए खड़े हैं। गेम अनोखा होने के कारण इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की की चीख के अलावा यह बहुत बढ़िया था। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

Resume पर हॉबीज में लिखा था डांस, ऑफिस वालों ने पहली ही मीटिंग में नचाया, Video हुआ वायरल

Video: ट्रैक्टर चला रहे बच्चे दिखाने लगे स्टंट, फिर जो हुआ वह देख हंसते-हंसते फूल जाएगा पेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।