1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने सामने खड़े यात्री के मुंह पर दे मारी चप्पल, Delhi Metro में हुई लड़ाई का Video फिर हुआ वायरल

शख्स ने सामने खड़े यात्री के मुंह पर दे मारी चप्पल, Delhi Metro में हुई लड़ाई का Video फिर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 30, 2024 07:54 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 07:54 pm IST

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर से दो यात्रियों के बीच लड़ाई हो गई। इस बार जो लड़ाई हुई, वह नेक्स्ट लेवल की थी क्योंकि इस बार हुई लड़ाई में लात-घूंसे नहीं बल्कि चप्पल चल गई। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच हुई लड़ाई- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच हुई लड़ाई Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली मेट्रो में लड़ाई का वीडियो लगभग हर रोज वायरल होते रहता है, इसलिए अब दिल्ली मेट्रो को परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ मनोरंजन, मारपीट और गुस्सा उतारने का नया जरिया भी माना जाता है। हाल में एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो में लड़ाई का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार की लड़ाई में सिर्फ लात-घूंसे ही नहीं बल्कि चप्पल चल गई।

Related Stories

दो यात्रियों बीच हुई लड़ाई का वीडियो फिर हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के एक कोच में दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है। अचानक से एक यात्री गुस्से में अपनी चप्पल निकालता है और सामने खड़े यात्री के मुंह पर चप्पल मार देता है। जिसके जवाब में सामने खड़ा यात्री भी गुस्से में उसे थप्पड़ मारकर जमीन पर गिरा देता है और वहां से निकल जाता है। फिर चप्पल मारने वाला शख्स जैसे-तैसे खुद को संभालते हुए खड़ा होता है और एक बार फिर से उस यात्री के पीछे चप्पल लेकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़ता है। लेकिन कोच में खड़े एक अन्य यात्री ने चप्पल मारने वाले शख्स को रोक लिया। हालांकि दोनों यात्रियों में किस बात को लेकर लड़ाई हुई थी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Delhi Metro में आपका स्वागत है

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद तमाम लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेट करते हुए लिखा - दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। दूसरे ने लिखा - दिल्ली मेट्रो आपको हर तरह का कंटेंट देता है। तीसरे ने लिखा - चप्पल मारने वाला शख्स तो मुझे नशे में लग रहा है।

ये भी पढ़ें:

"लगता है भाई का यमराज के साथ उठना-बैठना है", तेज रफ्तार में चलती पिकअप के बोनट पर बैठे युवक को देख बोले लोग

हाथ में लिए सांप को चूमते रहा शख्स, Man Vs Wild का बिहार Version देख फटी की फटी रह गईं लोगों की आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।