1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Delhi Metro में लड़की ने लड़के को मारा थप्पड़, सीट और छोटे कपड़ों पर कमेंट करने को लेकर हुआ था विवाद, देखें Video

Delhi Metro में लड़की ने लड़के को मारा थप्पड़, सीट और छोटे कपड़ों पर कमेंट करने को लेकर हुआ था विवाद, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 29, 2024 05:33 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 05:33 pm IST

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर एक बार फिर से संग्राम छिड़ गया। लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गया। सीट को लेकर हुए विवाद में एक लड़की ने सीट पर बैठे लड़के को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़ाई करते हुए लड़का-लड़की- India TV Hindi
लड़ाई करते हुए लड़का-लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

Delhi Metro के वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। कोई रील बनाते दिखता है तो कोई लड़ाई-झगड़ा करते हुए मिलता है। हाल में एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो में हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की और एक लड़के को आपस में बहस करते हुए देखा जा रहा है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ जाती है कि लड़की गुस्से में लड़के को खींचकर एक थप्पड़ मार देती है। हो रही इस लड़ाई की वजह, सीट और छोटे कपड़ों पर कमेंट करना बताया जा रहा है।

आपस में भिड़े लड़का-लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो में एक लड़का अपनी सीट पर बैठा हुआ है। लड़के पर एक लड़की खूब चिल्ला रही है। देखते ही देखते लड़के और लड़की का विवाद इतना बढ़ जाता है कि लड़की उस लड़के को जोर से एक थप्पड़ मार देती है। जिसके जवाब में लड़का भी गुस्से में झल्ला जाता है और लड़की को कोहनी से मारने के लिए खड़ा हो जाता है। झगड़े के दौरान मेट्रो में सवार आस-पास के लोग दोनों को शांत कराने में लगे हुए हैं लेकिन दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं हो रहा। लास्ट में जैसे-तैसे दोनों लड़का-लड़की शांत होते हैं। 

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया

इधर, लड़की को मनाते हुए एक आंटी उसे मेट्रो के गेट पर लेकर खड़ी हो जाती है। उधर, लड़के को भी समझा-बूझाकर उसे उसकी सीट पर बैठा दिया जाता है। लेकिन दोनों अभी भी लगातार मुंह चलाते हुए नजर आ रहे होते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Arhantt_pvt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लोग कमेंट कर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा- अगर ये थप्पड़ लड़के ने लड़की को मारी होती तो अब तक बवाल मच गया होता। दूसरे ने लिखा- हम लड़के है दोस्त, हमारे साथ ऐसा ही होता है। तीसरे ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में यह रोज की बात है। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: गर्लफ्रेंड को गोद में लिए भाग रहा था शख्स, अचानक लड़खड़ाया पैर और हो गया मुंह के बल चारो खाने चित्त

नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचे गुरु जी, क्लास के अंदर जमीन पर लगे लोटने, मैडम ने Video बनाया; नप गए मास्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।