1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ में लिए सांप को चूमते रहा शख्स, Man Vs Wild का बिहार Version देख फटी की फटी रह गईं लोगों की आंखें

हाथ में लिए सांप को चूमते रहा शख्स, Man Vs Wild का बिहार Version देख फटी की फटी रह गईं लोगों की आंखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 30, 2024 05:19 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 05:19 pm IST

सोशल मीडिया पर सापों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन ऐसा वीडियो शायद ही आपने कभी देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद आप भी इस सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसे लोग कहां से आते हैं।

सांप के साथ खिलवाड़ करते हुए शख्स- India TV Hindi
सांप के साथ खिलवाड़ करते हुए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सांप को रेस्क्यू करने वालों को आपने जरूर देखा होगा। Youtube पर ऐसे कई वीडियो भरे पड़े हैं, जिसमें सांप को रेस्क्यू कर उन्हें उनके अनुकूल वातावरण में छोड़ते हुए देखा जा सकता है। ऐसे लोग सांप को बहुत ही सावधानी से पकड़ते हैं और सांप के साथ ऐसी कोई भी हरकत नहीं करते, जिससे उनकी हरकत उनके लिए ही जानलेवा हो जाए। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप को पकड़कर उसे अपनी महबूब की तरह लगातार चूमते जा रहा है। 

सांप के साथ खिलवाड़ करते दिखा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मेले में सांप को हाथ में लिए करतब दिखा रहा है। शख्स के पास लोगों की भिड़ जमा है। पहले तो शख्स सांप को अपने मुंह के करीब ले जाकर उसे चूमने लगता है, फिर वह उस सांप से उसका मुंह खुलवाता है और उसके मुंह में अपनी जुबान डालकर उसे रिझाने की कोशिश करता है। यह देख आस-पास जमा हुई भिड़ उसे ऐसा ना करने को कहती है। लेकिन शख्स नहीं मानता। शख्स को सांप से बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है। वीडियो में शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह नशे में हो। 

वीडियो पर लोगों ने खूब लिए मजे

इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - Bihar is not even for expert. दूसरे ने लिखा- सांप को ऐसा लग रहा है कि लगता है मैं गलत गोला पर आ गया। तीसरे ने लिखा- यह बिहार है भइया यहां ऐसे ही होता है। चैथे ने लिखा - ये विमल का कमाल है। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए बताया कि ऐसा बिहार के समस्तीपुर जिले में होता है, नाग पंचमी के अवसर पर, जहां लोग सांप को लेकर घूमते हैं और सांप भी उन्हें कुछ नहीं करते। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Patnamemes नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

गजब टोपीबाज लड़का है भाई! बच्चे ने आइसक्रीम वाले को लगाया ऐसा चूना कि लोग बड़े-बड़े नेताओं से करने लगे तुलना

ये लगन है या बेवकूफी! साइन बोर्ड पर चढ़कर शख्स ने लगाए 'Pull-up', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।