सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। इसके लिए सबसे आसान तरीका है जो अधिकतर लोग फॉलो करते हैं। वह है रील बनाना। रील बनाने के लिए लोग सार्वजनिक जगहों पर ऐसी करतूत करते दिखाई देते हैं, जिसे देख लोग खुद ही असहज महसूस करने लगते हैं। लेकिन रील बनाने वालों को इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। लोग इस चीज को कैसे देखते हैं उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अपना रील बनाने में व्यस्त रहते हैं।
Related Stories
महिला ने फ्लाइट में डांस करते हुए बनाई रील
ऐसा ही कुछ एक महिला ने किया। जो रील बनाने के लिए फ्लाइट में ही डांस करने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने काले रंग की साड़ी पहनी है और वह इंडिगो फ्लाइट में यात्रा कर रही है। महिला अपनी सीट पर बैठने के बजाय यात्रियों के बीच डांस करती नजर आ रही है। महिला के इस हरकत को देख प्लेन में बैठे लोग काफी असहज महसूस कर रहे थे। वे चुपचाप महिला को देख रहे थे। फिलहाल महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग महिला पर भड़क गए।
Video देख लोगो ने महिला को खरी-खोटी सुनाई
लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- मैडम, ये एक जहाज है कोई दिल्ली मेट्रो या आपका घर नहीं। दूसरे ने लिखा- हे भगवान! दिल्ली मेट्रो वाला वायरल यहां भी पहुंच गया। तीसरे ने लिखा- लोगों को परेशान करना बंद करो, तुम्हारा ये फूहड़पन देख लोगों को बहुत ही शर्म आ रही है। थोड़ी सी शर्म तुम भी कर लो। चौथे यूजर ने लिखा- इसे भी ट्रेन समझ लिया है, अच्छा हुआ कि इसने अपने डांस के बाद लोगों से पैसे नहीं मांगे। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @Salma.sheik.9216 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक- 23 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 17 हजार से भी ज्यादा ने इसे लाइक किया है।
ये भी पढ़ें:
बिना हेलमेट महिला कॉन्सटेबल के साथ घूम रहे थे दरोगा जी, लोगों ने पकड़कर लगा दी क्लास, देखें ये Video