सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है। दिनभर यहां कोई ना कोई वायरल वीडियो आपको देखने को मिल ही जाएगा। डांस और लड़ाई के वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होना तो काफी आम बात हो गई है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं तो कभी वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी के घर के छत का है। बारिश के कारण पूरा छत गीला है और कहीं-कहीं पानी भी जमा नजर आ रहा है। इसी छत पर एक शख्स बॉलीवुड फिल्म के गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। मगर वीडियो के वायरल होने का कारण उसका डांस नहीं बल्कि उसके कपड़े हैं। शख्स ने साड़ी और ब्लाउज पहन लिया है और फिर वह छत पर डांस कर रहा है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Sanjay_4kumar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह मोर इतना उछल कूद क्यों कर रहा है।' वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी बातें भी लिखी है। एक यूजर ने लिखा- चाचा जी चाची को मना रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- किसी कारण से ही उछल रहा होगा, लगता है मोरनी को मना रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- नौटंकी देख लो इनकी। चौथे यूजर ने लिखा- वो तो मोरनी बन रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई भाई कौन है ये।
ये भी पढ़ें-
हद से ज्यादा Motivate होने के बाद ऐसा ही होता है, शख्स का Video देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप
लो अब मोबाइल के लिए भी आ गया छाता, Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान