1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते की हरकत देख लोगों के उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

कुत्ते की हरकत देख लोगों के उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 12, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 05:19 pm IST

आज कुत्तों ने लगभग घरों में अपनी जगह बना ली है। कुत्ते आज बहुत से लोगों के घर के सदस्य बन चुके हैं। आप सोच रहे होंगे कि आज हम कुत्ते की इतनी तारीफ क्यों कर रहे हैं?

viral dog video- India TV Hindi
वायरल कुत्ते का वीडियो Image Source : TWITTER

कुत्तों को सभी जानवरों में सबसे वफादार माना जाता है। कुत्ता अपने मालिक के प्रति बहुत वफादार होता है। आपने कई वीडियो देखे होंगे कि कुत्ता अपने मालिक के लिए पागलों जैसी हरकतें करने लगता है। मालिक जहां भी जाती हैं, वह उनका पीछा करने लगते हैं। यही वजह है कि आज कुत्तों ने लगभग घरों में अपनी जगह बना ली है। कुत्ते आज बहुत से लोगों के घर के सदस्य बन चुके हैं। आप सोच रहे होंगे कि आज हम कुत्ते की इतनी तारीफ क्यों कर रहे हैं? अब क्यों न हो तारीफ? इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी का दिमाग घूम जाएगा। 

कुत्ते की एक्टिंग देख हैरान सभी

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता एक छोटी कार से टकरा जाता है। यह बच्चों के खेलने की कार है। इस कार की चपेट में आने के बाद कुत्ता ऐसा बर्ताव करता है जैसे उसे चोट लगी हो। वीडियो को देखने से साफ लगता है कि कुत्ता शानदार हरकत कर रहा है। इसके बाद फिर कुत्ता चैन की नींद सो जाता है।

कुत्ते को देख पागल हुए लोग 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 9 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर लोगों के रिप्लाई भी आ रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि वह कुत्ता मुझे बीमा घोटालों से बहुत पैसा कमा सकता है। सबसे प्यारी चीज़ जो मैंने थोड़ी देर में देखी है। एक यूजर ने लिखा कि ये कुत्ता काफी शातिर लग रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा कुत्ता तो अच्छे-अच्छ लोगों को पागल कर देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।