1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रेग्नेंट महिला ने किया गजब का पोल डांस, Video देख यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

प्रेग्नेंट महिला ने किया गजब का पोल डांस, Video देख यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 29, 2023 06:43 pm IST,  Updated : Jan 29, 2023 06:47 pm IST

एक महिला ने प्रेग्‍नेंसी के दौरान पोल डांस किया। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स पर महिला भड़क गए और उन्होंने महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पोल डांस करते हुए...- India TV Hindi
पोल डांस करते हुए महिला। Image Source : YOUTUBE

एक महिला को पोल डांस करना इतना पसंद था कि वह डिलीवरी होने से कुछ घंटे पहले तक अपने इस हॉबी को जारी रखा। महिला के इस पोल डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स ने इस वायरल वीडियो को देखने के बाद महिला को खूब ट्रोल किया। यूजर्स ने कहा कि इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक बच्चे की जान खतरे में मत डालो। वहीं महिला का कहना है कि पोल डांस की वजह से वह बिना किसी तकलीफ के डिलीवरी कर सकी। 36 साल की डेनिएल निकोल सात साल से पोल डांस कर रही हैं। अपने 29वें जन्मदिन पर उन्होंने पोल डांस की क्लास ज्वाइन की थी। तब से वह पोल डांस को अपना पैसन मानते आ रही हैं। इस दौरान वह कई पोल डांस प्रतियोगिता जीतीं और दूसरों को भी पोल डांस सिखाई।

बच्चे को जन्म देने से कुछ घंटे पहले तक पोल डांस की

डेनियल ने बताया उनकी इस हॉबी की वजह से अप्रैल 2021 में उनका गर्भपात भी हो गया था। इसके अलावा वह कई दर्दनाक अनुभवों से भी गुजरीं हैं लेकिन पोल डांस की मदद से उन्हें इन तकलीफों से उबरने में मदद मिली है। डेनियल अपने बेटे के साथ नवंबर 2021 में गर्भवती होने से खुश थी, उसने पोल डांसिंग छोड़ने से इनकार कर दिया। डेनियल ने अपने डॉक्टर से पोल डांस करने को लेकर सलाह भी ली थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने कहा था कि वह तब तक पोल डांस जारी रख सकती हैं जब तक उन्हें कोई समस्या का सामना न करना पड़े। SNWS द्वारा जारी किए गए वीडियो में यह दावा किया गया कि डेनियल ने बच्चे को जन्म देने से कुछ घंटे पहले तक पोल डांस करना नहीं छोड़ा था। डेनियल ने 23 अगस्त 2022 को शाम 7.30 बजे बच्चे फेलिक्स को जन्म दिया। 

बच्चे को कुछ न हो इसका पूरा ध्यान रखा -डेनियल

डेनियल की यह हरकत यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि डेनियल ने बच्चे की बिना परवाह किए बस इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये सब कर रही है। इसके बावजूद भी डेनियल ने अपने इस हॉबी को जारी रखा। डेनियल ने बताया कि 20 हफ्ते तक उन्होंने पोल डांस को लेकर ज्यादा कोई बदलाव नहीं की। वह स्पिन पोल नहीं करती थीं। वह उल्टा होने से और पोल पर चढ़ने से भी बचती रहीं। इस दौरान उन्हें ऐसा कई बार लगा कि वह वॉमिट कर देंगी। मेट्रो से बातचीत में उन्होंने कहा कि 32 हफ्ते तक वह लोगों को पोल डांस करना सिखाते रही लेकिन इस समय वह हमेशा इस बात का ध्यान रखती थी कि उनका बच्चा सेफ रहे और उसे कोई चोट न लगे। 

पोल डांस करते हुए महिला।
Image Source : YOUTUBEपोल डांस करते हुए महिला।

महिला को यूजर्स ने किया ट्रोल

डेनियल ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर कहा कि जब उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान पोल डांस की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोगों ने उन्हें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए ट्रोल किया था। मेरे लिए यह बहुत दुखद था, लेकिन मैं समान्य महिलाओं की तरह ही रहना चाहती थी। डेनियल ने आगे कहा कि यदि आप जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं तो यह पूरी तरह से सुरक्षित है। मैंने कुछ खतरनाक नहीं किया है। डेनियल ने कहा कि उनके डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि यह करने से पेट पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा। डेनिएल ने जोर देकर कहा कि उसके पोल डांस ने उसे बिना किसी समस्या के जन्म देने में मदद की। बच्चे को जन्म देने के लिए आपके पास एक अच्छा कोर और अच्छी पेल्विक मांसपेशियां होनी चाहिए ताकि आप बच्चे को प्रभावी ढंग से पुश और डिलीवरी कर सकें। 

डिलीवरी के समय तक करती रही पोल डांस

पोल डांस जारी रखने का एक भावनात्मक महत्व भी था। मैं खुद को एक सशक्त महिला मानती हूं और वैसी ही समुदाय से घिरी हुई हूं। मैं सिर्फ इसलिए अपनी पहचान नहीं खोना चाहती थी क्योंकि मैं गर्भवती थी। डेनिएल ने बच्चे को जन्म देने तक काम करना जारी रखा ताकि वह फेलिक्स के जन्म के बाद उसके साथ अधिक समय बिता सके। डेनियल ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक काम किया ताकि उन्हें पेमेंट मिल सके और फेलिक्स के पैदा होने के बाद मैं उसके उपर खर्च कर सकूं। 

लोग पोल डांस को बुरा समझते हैं

डेनियल पोल डांसिंग को लेकर कहती हैं कि जिस तरह से इसे समझा जाता है, मैंने पांच साल तक पोल डांस को गुप्त रखा। पोल डांसिंग के प्रति लोगों के इस रवैये को देखकर मेरा दिल टूट जाता है। लोग इसका मतलब नहीं समझते हैं। वे एक स्ट्रिपर पोल की कल्पना करते हैं। मैं बस यही चाहती हूं कि लोग कम आलोचनात्मक हों, अधिकांश माताएं अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही हैं और अपने शरीर को तराश रही हैं। यह मेरी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।