1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जेल के अंदर अपने पतियों को Nude pics भेज रहीं थीं महिलाएं, फेसबुक के जरिए खुली पोल

जेल के अंदर अपने पतियों को Nude pics भेज रहीं थीं महिलाएं, फेसबुक के जरिए खुली पोल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 08, 2023 09:41 am IST,  Updated : Feb 08, 2023 09:41 am IST

कुछ महिलाओं ने वकील बनकर जेल में बंद अपने पतियों को अपनी न्यूड फोटो भेजी। इस मामले की पोल उस समय खुली जब कुछ लोग फेसबुक पर इन गतिविधियों को लेकर चर्चा कर रहे थे। जेल प्रशासन ने इस मामले पर सख्ती की बात कही है।

Prisoner's Photo- India TV Hindi
कुछ कैदियों की पत्नियों ने अपनी न्यूड फोटो जेल में भेजी। Image Source : SOCIAL MEDIA

जेल के सख्त नियमों को दरकिनार करते हुए कुछ कैदियों की पत्नियों ने अपनी न्यूड फोटो जेल में भेजी। इन महिलाओं ने जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाकर रख दी है। उन्होंने जेल में बंद अपने कैदी पतियों को अपनी सेक्सी और न्यूड फोटो भेजे। जब इस मामले की पोल खुली तो जेल प्रशासन हैरान रह गया। यह मामला अब इसलिए सामने आया है क्योंकि फेसबुक पर इसे लेकर लोग चर्चा कर रहे थे।

कैदियों की वकिल बनकर पत्नियों ने भेजा न्यूड फोटो

'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला ब्रिटेन की एक जेल का है। रिपोर्ट में बताया गया कि इन कैदियों की पत्निया इनकी वकील बनकर इन्हें अपनी Nude pics भेजती थीं। इन महिलाओं को यह बात पता थी कि जो लिफाफे लीगल कनवर्सेशन के लिए इस्तेमाल होते हैं, उन्हें जेल के अधिकारी खोलकर नहीं देखते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिगल पत्राचार में काफी गोपनीय सूचनाएं होती हैं जो सिर्फ कैदी ही पढ़ते हैं। जब कैदियों को ये लिफाफे मिलते थे तो वह अपनी पत्नियों के न्यूड फोटो को देखकर खुश हो जाते और आगे भी ऐसे लिफाफे का इंतजार करते थे।

फेसबुक से खुली पोल

इस मामले की पोल तब खुली जब फेसबुक पर कुछ लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि कई जेलों में इन फोटो को हटा दिया जाता है। लेकिन कुछ जेलों में इसे लेकर ढिलाई बरती जाती है। इसी दौरान एक महिला ने बताया कि वह जेल के अंदर अपने पति को हर तरह के फोटो भेजा करती थी। यहां तक की उनमें ज्यादातर नग्न तस्वीरें हुआ करती थीं और कैदी पति को वह सारे फोटो मिल जाते थे। उसने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उसने एक महीने में करीब 50 फोटो भेजे थे। 

मामले पर जेल प्रशासन का बयान

इस मामले में जेल के प्रवक्ता ने कहा कि जेल के अंदर फेक डॉक्यूमेंट भेजना मना है। अगर हमें इस तरह की कोई भी सूचना मिलती है तो हम इसे पुलिस की संज्ञान में लाते हैं और इस पर कार्रवाई करते हैं। मतलब जेल प्रशासन के नियमों के मुताबिक कोई भी इस तरह की अश्लील सामग्री या नग्न तस्वीर जेल के अंदर नहीं भेज सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।