1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा विशालकाय अजगर, लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

Viral Video: मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा विशालकाय अजगर, लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 10, 2024 11:44 am IST,  Updated : Aug 10, 2024 11:44 am IST

मछली पकड़ने वाले एक जाल में मछली की जगह एक विशालकाय अजगर फंस गया। जाल में अजगर कुछ इस तरह फंसा कि वह खुद बाहर निकल नहीं पा रहा था। जिसके बाद वन्यजीव अधिकारियों ने अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जाल काटकर किया गया अजगर का रेस्क्यू- India TV Hindi
जाल काटकर किया गया अजगर का रेस्क्यू Image Source : SOCIAL MEDIA

अजगर सबसे खतरनाक जीवों में से एक है। इसके चुंगल में जो फंस जाता है, उसे वह निगल ही जाता है। लेकिन हाल में ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय अजगर मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया। घटना कर्नाटक की बताई जा रही है। जहां मछली के जाल में फंसे 7 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू वन्यजीव अधिकारियों ने किया। अगुंबे रेनफॉरेस्ट रिसर्च स्टेशन के फील्ड डायरेक्टर अजय गिरी ने इस घटना के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मछली के जाल में फंसा अजगर

वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर मछली पकड़ने वाले जाव में बुरी तरह से फंसा हुआ है और खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। जब वन्यजीव के अधिकारियों को इस बात की सूचना मिली तब उन्होंने अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सबसे पहले तो अजगर के मुंह को एक पाइप में डाल देते हैं ताकि वह किसी पर अटैक ना कर सके। फिर उसे जाल समेत उठाकर जमीन पर ले आते हैं। जहां वे धीरे-धीरे कैंची से जाल को काटकर अजगर को मुक्त कराते हैं। आगे वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाता है। अजगर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वापस जंगल में चला जाता है।

लोगों ने रेस्क्यू करने वाली टीम के इस नेक काम को सराहा

वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं, कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। ज्यादातर यूजर्स अजगर का रेस्क्यू करने वाली टीम की तारीफ कर रहे हैं। जबकि कुछ यूजर्स अजगर के फुले हुए पेट के बारे में पूछ रहे हैं, कि आखिर उसने ऐसा क्या खा लिया जो उसका पेट इतना फूल गया। एक ने तो यह भी कहा कि अजगर के पेट से उस चीज को भी बाहर निकालना चाहिए था। 

ये भी पढ़ें:

ट्रैक्टर है या सबमरीन! तालाब के अंदर ही अंदर पनडुब्बी की तरह दौड़ाई ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह स्यापा

नशे में इच्छाधारी नाग बन पुलिस के पीछे पड़ा शख्स, Video देख लोग बोले - लगता है पुलिसवालों ने इसकी नागमणी ले ली है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।