1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोरियन ससुर का डांस देख हैरान रह गए रिश्तेदार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कोरियन ससुर का डांस देख हैरान रह गए रिश्तेदार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Apr 25, 2023 11:19 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 11:19 pm IST

ये वीडियो एक शादी से जुड़ा है, जिसमें कोरियाई ससुर और भारतीय बुजुर्ग महिला की जोड़ी देखी जा सकती है।

korean father in law dance video viral- India TV Hindi
कोरियाई ससुर का डांस वीडियो वायरल Image Source : INSTAGRAM/SHIVANGI & JIMIN

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले होते हैं। आज एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका भी मूड फ्रेश हो जाएगा। वीडियो को देखकर आपका दिन बन जाएगा। ये वीडियो एक शादी से जुड़ा है, जिसमें कोरियाई ससुर और भारतीय बुजुर्ग महिला की जोड़ी देखी जा सकती है।

कोरियाई ससुर का डांस देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक कोरियाई ससुर और एक भारतीय बूढ़ी महिला को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कोरियन पुरुष, महिला नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में सभी एक साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। हर कोई हिंदी गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो अपने आप में दिल को छू लेने वाला है।

यूजर्स ने खूब तारीफ किया
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि ससुरजी ने निश्चित रूप से उस दिन बहुतों का दिल चुरा लिया था। उन्होंने बहुत डांस किया और हमारे लिए डांस करने और आनंद लेने के लिए मैं हमेशा उनका आभारी हूं, भले ही यह उनके लिए और भारत में पहली बार नया था। एक यूजर ने लिखा कि जब भी कोई विदेशी हमारी परंपराओं और संस्कृति का आदर करता है, भले ही वे हमसे संबंधित न हों या नहीं, वह कितना सुंदर और प्यारा लगता है। जिस तरह से आपके ससुर हिंदी डांग पर डांस और एन्जॉय कर रहे थे वह बहुत प्यारा और प्यारा था। एक यूजर ने लिखा कि ये कितना अच्छा डांस कर रहे हैं। आपकी खुशी में मां-बाप की खुशी सबसे अच्छी फीलिंग है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।