1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती स्कूटी पर रोमांस करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

चलती स्कूटी पर रोमांस करना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Ravi Prashant
 Published : Jan 18, 2023 12:49 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 12:51 pm IST

सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम से ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा था।

hazratganj viral video- India TV Hindi
hazratganj viral video Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम से ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा था। वायरल वीडियो में लड़का-लड़की की हरकत देख लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। इसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

ट्रैफिक के नियम तोड़कर रहे थे रोमांस

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लखनऊ के हजरतगंज का था। वीडियो चौंकाने वाला था क्योंकि लड़की के बैठने के तरीके से सभी के होश उड़ गए थे। वहीं वीडियो में दिख रहा था कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड से लिपट कर बैठी हुई थी। वह उससे लिपट कर बात कर रही थी। दोनों चलती स्कूटी पर रोमांस भी कर रहे थे। ट्रैफिक के सारे नियम तोड़कर कपल अपने प्यार का इजहार कर रहे थे। तभी पीछे से एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में एक्शन में आ गई।

पुलिस ने की कार्रवाई
लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार यानी आज युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 294,279 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि स्कूटी चला रहे युवक विक्की के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। विक्की के पिता का नाम विशंभर है, जो चिनहट इलाके का रहने वाला हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि लड़की नाबालिग है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।