1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sanp ka Video: सीलिंग तोड़कर निकले नागराज, इतने बड़े सांप को देख लोगों में मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

Sanp ka Video: सीलिंग तोड़कर निकले नागराज, इतने बड़े सांप को देख लोगों में मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Feb 15, 2023 08:09 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 08:10 pm IST

इस वीडियो में सांप चप्पल नहीं चुराता है, लेकिन सांप के विशालकाय रूप को देखकर लोगों की सांसें अटक जाती हैं। आपने भी शायद ही इतना बड़ा सांप नहीं देखा होगा।

Sanp ka video viral- India TV Hindi
सांप का वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें सांपों की हरकतों से हर कोई दंग रह जाता है। हाल ही में एक सांप का चप्पल चुराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सांप चप्पल नहीं चुराता है बल्कि सांप के विशालकाय रूप को देखकर लोगों की सांसें अटक जाती हैं। आपने भी शायद ही इतना बड़ा सांप नहीं देखा होगा।

लोगों की आंखें फटी रह गईं

आप वीडियो में देख सकते हैं कि बचावकर्मी सांप को बचाने के लिए लगे हुए हैं। वे सांप को बचाने और उसे जंगल में छोड़ने की कोशिश कर रहे होते हैं। वे सांप की पूंछ को पकड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन कुछ देर बाद सारा नजारा बदल जाता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि सांप के हिलते ही सीलिंग गिर जाती है। जैसे ही सिलिंग गिरता है, सभी के होश उड़ जाते हैं। सीलिंग गिरते ही बचाव दल के सामने एक विशाल सांप आ जाता है। इतना बड़ा सांप देखकर वहां मौजूद लोग एक मिनट के लिए डर जाते हैं। 

यूजर्स ने दिया चौंकाने वाले रिएक्शन 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को 17 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। वहीं हजारों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये एक सपने जैसा था। जैसा लगा कि मैं सपना देख रहा हूं। एक यूजर ने लिखा कि यदी ये मेरा घर होता तो अबतक दूसरे ग्रह पर चला गया होता है। वहीं एक ट्विटर यूजर लिखा कि सांप इतना बड़ा देख किसी का होश उड़ जाएगा। सांप को कैसे पकड़ा गया ये वीडियो भी सामने आने चाहिए थी। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कापी डर गए हैं। कुछ यूजर ने लिखा कि सिलिंग में सांप को छूपना तो बड़ा ही डरवाना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।