1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल पंप से सीधे एटीएम में घुसी स्कूटी, देख लोग बोले- 'वो पैसे निकालने गई है'

पेट्रोल पंप से सीधे एटीएम में घुसी स्कूटी, देख लोग बोले- 'वो पैसे निकालने गई है'

 Published : Apr 13, 2023 11:35 am IST,  Updated : Apr 13, 2023 11:35 am IST

एक वीडियो लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इससे पहले आपने कई एक्सीडेंट वीडियो देखे होंगे लेकिन ये वीडियो उन सभी वीडियो से बिल्कुल अलग है।

Scooty rammed straight into ATM- India TV Hindi
एटीएम में स्कूटी सीधा घुसा Image Source : INSTAGRAM

ऐसे कई मजेदार हादसों के वीडियो हमारे आसपास या सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं कि सोशल मीडिया पर आग लगा देते हैं। यानी हमारे कहने का मतलब यह है कि ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इससे पहले आपने कई एक्सीडेंट वीडियो देखे होंगे लेकिन ये वीडियो उन सभी वीडियो से बिल्कुल अलग है। 

स्कूटी सीधा एटीएम में घुस जाती है

आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक स्कूटी स्टार्ट करता नजर आ रहा है। वह अपने पैरों की मदद से स्कूटी को स्टार्ट करता है। लेकिन युवक इस बात से पूरी तरह अंजान रहता है कि कुछ ही देर में उसके साथ कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे वह पूरी तरह अंजान है। आप वीडियो में देखेंगे कि जैसे ही स्कूटी स्टार्ट होती है वो सीधे आगे निकल जाती है। स्कूटी पूरी तरह से अनियंत्रित हो जाती है। इसके बाद वह तुरंत एटीएम में घुस जाती है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एटीएम का शीशा टूट जाता है। 

यूजर्स ने दिए अजीबोगरीब रिएक्शन 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि तेल खत्म हो गया शायद पैसा निकल गई एटीएम से है। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं परफेक्ट रॉबरी प्लान। एक यूजर ने लिखा कि भाई ने ज्यादा स्लेट्रर ले लिया है। वीडियो पर लोगों के इतने फनी जवाब देखने को मिल रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।