1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तीन शेरनियों के सामने शेर ने किया सरेंडर, फिर आगे जो हुआ देखने लायक है

तीन शेरनियों के सामने शेर ने किया सरेंडर, फिर आगे जो हुआ देखने लायक है

 Published : Apr 12, 2023 03:57 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 03:58 pm IST

इस वीडियो में शेर और शेरनी आपस में लड़ने लगते हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि शेर और शेरनी आपस में लड़ते हों लेकिन इस वीडियो ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं। आप खुद इस वीडियो को देखें, आपको यकीन हो जाएगा।

lion and lioness video viral- India TV Hindi
शेर और शेरनियां का वीडियो वायरल Image Source : INSTAGRAM/LIONSIGHTINGS

क्या आप एक वन्यजीव प्रेमी हैं? तो यह खबर आपके लिए है। आप हमेशा से ही वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो देखते रहते होंगे। कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखकर आप हैरान हो जाते होंगे। कुछ वीडियो तो काफी चौंकाने वाले होते हैं। जैसे इस वीडियो में शेर और शेरनी आपस में लड़ने लगते हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि शेर और शेरनी आपस में लड़ते हों लेकिन इस वीडियो ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं। आप खुद इस वीडियो को देखें, आपको यकीन हो जाएगा।

तीनों शेरनियां शेर पर हमालवर दिखी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शेर तीन शेरनियों से घिरा हुआ नजर आ रहा है।  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीनों शेरनियां शेर पर काफी हमलावर नजर आ रही हैं। तीनों ने मिलकर शेर पर हमला करती दिखाई देती हैं। वहीं शेर खुद को बचाने के लिए उन पर कई बार हमला करता है, लेकिन उसका हमला कारगर नहीं हो पाता है। वीडियो में आगे हम देखेंगे कि तीनों शेरनियां शेर को भगा देती हैं। इस वीडियो में शेर के एक छोटे से शावक को देखा जा सकता है।

यूजर्स ने क्या कहा? 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शावक के भाग जाने पर वह शेरनी की तरह रिएक्ट करती हैं। माताएं अपने शावकों की रक्षा कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि पूरा मामला क्या है, यह समझ से बाहर है। एक यूजर ने लिखा कि अगर शेर महाराज चतुराई दिखाएंगे तो बुरी तरह फंस जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।