1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. करतब दिखा रहे शेर को आया ट्रेनर पर गुस्सा, सर्कस के दौरान कर दिया अटैक, फिर जो हुआ...देखें Video

करतब दिखा रहे शेर को आया ट्रेनर पर गुस्सा, सर्कस के दौरान कर दिया अटैक, फिर जो हुआ...देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 04, 2023 06:21 pm IST,  Updated : Mar 04, 2023 06:21 pm IST

सर्कस में एक ट्रेनर पर करतब दिखा रहे शेर ने हमला कर दिया। ट्रेनर जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वहा से निकला लेकिन शेर फिर भी नहीं माना। वह फिर से दौड़कर ट्रेनर पर हमला बोल दिया।

शेर ने सर्कस में किया ट्रेनर पर हमला।- India TV Hindi
शेर ने सर्कस में किया ट्रेनर पर हमला। Image Source : TWITTER

शेर को हमने हमेशा चिड़ियाघर या फिर जंगलों में ही देखा है। शेर जैसा खतरनाक जानवर कोई होता भी नहीं है। जो भी उसके सामने आता है उसे अपने जान से हाथ धोना पड़ता है। वैसे तो चिड़ियाघर में शेर हमेशा पिंजड़े में बंद रहते है और जंगलों में किसी भी इंसान की शेर के सामने जाने की हिम्मत नहीं होती। हांलाकि शेर हमें एक और जगह भी देखने को मिलता है और वह जगह है सर्कस। यहां पर शेर हमें करतब दिखाते हुए मिलता है जिसे एक ट्रेनर कंट्रोल करता है। लेकिन जानवरों का क्या भरोसा कब वह किस पर हमला कर दें। सर्कस में भी जब शेर को गुस्सा आ जाता है तो वह ट्रेनर पर ही हमला बोल देता है। 

ट्रेनर पर शेर ने किया हमला

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर सर्कस में ट्रेनर पर हमला बोल देता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शेर सर्कस में करतब दिखा रहे हैं और एक ट्रेनर उन्हें कंट्रोल कर रहा होता है। इतने में शेरों को गुस्सा आ जाता है और वह ट्रेनर को खाने की फिराक में लग जाते हैं। शेर दौड़कर ट्रेनर पर हमला बोल देता है। वह ट्रेनर का हाथ काने की कोशिश करता है लेकिन ट्रेनर कैसे भी अपनी जान बचाकर वहां से निकलता है। लेकिन शेर मानता नहीं है और वह बार-बार ट्रेनर पर हमला करता है। यह देखकर दूसरे ट्रेनर आते हैं और शेरों को काबू में कर पींजड़े में बंद कर देते हैं।

वीडियो पर आए यूजर्स के कुछ ऐसे रिएक्शन

इस दिल दहला देने वाले वीडियो को @ViciousVideos नाम के यूजर ने ट्विटर पर अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वायरल होने के बाद इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख लोगों ने देखा है और 10 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे खतरनाक जानवरों को पींजड़े में रखें जाने से बेहतर उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाए। वहीं कई लोग इसे सर्कस में शेरों पर हो रहे अत्याचार बताया। 

ये भी पढ़ें:

इस हैवी ड्राइवर के जीगर को मानना पड़ेगा, गन्ने से लदा ट्रैक्टर हो गया खड़ा फिर भी रूका नहीं

Twitter पर भाजपा दुनिया की नंबर वन पार्टी, 2 करोड़ हुई फॉलोअर्स की संख्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।