1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Sherni Ka Video: भैंसे से लड़ाई शेरनी को पड़ा भारी, जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ी, वीडियो है दमदार

Sherni Ka Video: भैंसे से लड़ाई शेरनी को पड़ा भारी, जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ी, वीडियो है दमदार

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 28, 2023 07:16 pm IST,  Updated : Feb 28, 2023 07:16 pm IST

जो वीडियो आज हम आपको दिखाने वाले हैं उसमें एक भैंस की सनक एक शेर को भारी पड़ती है। भैंस इस दौरान इतने गुस्से में होता है कि शेर को दौड़ा दौड़ाकर मारता है। इसका नतीजा यह होता है कि डरा हुआ शेर दुबककर एक पेड़ की डाल पर बैठ जाता है।

Sherni Ka Video sherni aur bhainse ki ladai ka viral video lion and buffalo fight video google trend- India TV Hindi
भैंसे से लड़ाई शेरनी को पड़ा भारी Image Source : SOURCE/INSTAGRAM

Sherni Ka Video: जंगल के वीडियो आए दिन आपके फोन पर भी रील्स के माध्यम से आपको देखने को मिलते होंगे। कई बार जंगल के शानदार नजारे तो वहीं कई बार जंगली जीवों का एक दूसरे का शिकार करना आपने वीडियो के माध्यम से कभी न कभी देखा होगा। हालांकि जंगल में कई बार दो जानवरों के बीच की लड़ाई को भी काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या हो जब एक शिकार शिकारी को दौड़ा दौड़ाकर मारने पर उतर जाए। फूड चैन के मुताबिक भैंस शिकार है मांसाहारी जीवों का। ऐसे में शेर और भैंस की दुश्मनी और उनका शिकार होते आपने भी कभी न कभी तो देखा ही होगा।

शेर और भैंसे की जबरदस्त लड़ाई

लेकिन जो वीडियो आज हम आपको दिखाने वाले हैं उसमें एक भैंस की सनक एक शेर को भारी पड़ती है। भैंस इस दौरान इतने गुस्से में होता है कि शेर को दौड़ा दौड़ाकर मारता है। इसका नतीजा यह होता है कि डरा हुआ शेर दुबककर एक पेड़ की डाल पर बैठ जाता है। बावजूद इसके भैंस शेर का पीछा नहीं छोड़ती है। पेड़ की एक डाल पर बैठे शेर को भैंस फिर भी मारने का प्रयास करती है। इस वीडियो में को इंस्टाग्राम पर रील के माध्यम से शेयर किया गया है जिसे दर्शकों व यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल इस वायरल हो रहे वीडियो इंस्टाग्राम पर big.cats.india अकाउंट पर शेयर किया गया है। यह वीडियो एक जंगल का है जहां ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भैंसों का शिकार करने आए शेर के पीछे भैंसों का झुंड पड़ जाता है। इसके बाद भैंस दौड़ा दौड़ाकर शेर को मारती है। हालांकि डर के मारे शेर पेड़ पर चढ़कर एक डाली पर बैठ जाता है। इस दौरान भैंस शेर का पीछा नहीं छोड़ती है और प्रयास करती है कि पेड़ पर बैठे शेर को मारा जाए। हालांकि कुछ देर बाद भैंसों का झुंड वहां से चला जाता है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Hathi Ka Video: हाथी और गेंडे के बीच हुई भीषण लड़ाई, बेचारा पैर से दब गया बच्चा, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।