1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका! घर बैठे लीजिए नजारे; एजेंट का मजेदार Video Viral

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका! घर बैठे लीजिए नजारे; एजेंट का मजेदार Video Viral

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 04, 2026 01:17 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 01:17 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फेसिंग विला खरीदने का ऑफर बताते हुए दिखाई दे रहा है।

Strait of Hormuz Video, Strait of Hormuz Property Rates, Aaj Ka Viral Video , Dubai realtor viral vi- India TV Hindi
रियल एस्टेट एजेंट का वीडियो हो रहा वायरल। Image Source : X/@HVGOENKA

Viral Video : ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गहरा तनाव जारी है। फरवरी 2026 में अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने इस महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ज्यादातर जहाजों के लिए बंद कर दिया। विश्व के तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। यह संकट वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन गया है। मगर इसी बीच एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स रियल एस्टेट एजेंट बनकर होर्मुज के ठीक सामने यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फेसिंग विला खरीदने का ऑफर बताते दिख रहा है। 

एक्स पर सामने आया मजेदार वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @hvgoenka नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'मध्य पूर्व में समुद्र के सामने वाला घर खरीदने के लिए सबसे बेहतरीन सेल्स पिच...।' वीडियो में शख्स स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नज़ारे वाले विला बेच रहा है और बिक्री के लिए चल रहे भू-राजनीतिक तनावों का ज़िक्र कर रहा है। शख्स कहता है कि, 'घर बैठे स्थिति पर नज़र रख सकते हैं", और आगे कहते हैं कि अगर उन्हें जहाज बिना किसी रुकावट के चलते हुए दिखाई दें, तो इसका मतलब होगा कि संघर्ष समाप्त हो गया है।' हालांकि रियल एस्टेट एजेंट मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा था, जिससे यह संकेत मिलता है कि वीडियो केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया था, लेकिन वीडियो में किए गए दावों और प्रस्तावों की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों ने इस पर एक से बढ़कर एक जवाब दिए। एक यूजर ने लिखा कि, 'क्या यह रहने के लिए खतरनाक जगह नहीं है? युद्ध के दौरान अगर इस पर कोई मिसाइल दागी जाए तो क्या होगा?।' दूसरे ने​ लिखा कि, 'दुबई में कुछ रियल एस्टेट एजेंट इसी तरह से काम करते हैं। 'आपको बुर्ज खलीफा का नज़ारा मिल सकता है।' तीसरे ने लिखा कि, 'बस एक मिसाइल की दूरी पर, तबाही।' चौथे ने लिखा कि, 'शानदार प्रस्ताव। इसका सीधा प्रसारण हमेशा घर बैठे लाइव ही होगा।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : यूरोप में गन्ने के रस का ठेला देख चौंक गए भारतीय, रेसिपी और कीमत देखकर हंसी जरूर आएगी

Video : भारत में दिव्यांग वेटर्स वाला कैफे देख दंग रह गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'इसीलिए मुझे ये देश पसंद है'
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।