1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेस्टोरेंट गए दोस्तों ने जब खाने का मेन्यू देखा तो घूम गया दिमाग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रेस्टोरेंट गए दोस्तों ने जब खाने का मेन्यू देखा तो घूम गया दिमाग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Mar 01, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Mar 01, 2023 12:10 pm IST

ऐसे फुड का नाम मेन्यू लिखा गया है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा।

shocking food menu viral video- India TV Hindi
खाने का मेन्यू चौंकाने वाला Image Source : INSTAGRAM/PARAMSINGHHH

जब आप किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं तो वहां खाने का मेन्यू होता है। जिसे देखकर हम खाना ऑर्डर करते हैं। अगर हम आपसे कहें कि ऐसे फुड का नाम मेन्यू लिखा गया है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा। क्या आप यकीन करेंगे यानी ऐसा मेन्यू जो आपने शायद ही कहीं देखा होगा और उस मेन्यू में लिखा खाना खाया होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा फुड है, जिसे हमने नहीं खाया। तो हम आपको बता दें कि यह मेन्यू इस तरह से लिखा गया है कि इसे देखने के बाद खाने की इच्छा भी मर जाएगी।

ये कैसा डिश है? 

इस वायरल वीडियो में युवक एक अजीबोगरीब डिश का नाम बता रहा है। आप साफ देख सकते हैं कि 'कुछ नहीं' का रेट 220 रुपए है। 'कुछ भी' का रेट 240 रुपये है। 'ऐज यूज विश' का रेट 260 रुपये है। 'बाबा जी का ठुलू' का रेट 350 रुपए है। अब इस तरह के खाने का नाम देखकर आपके होश उड़ गए होंगे। इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि युवक अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए हैं। 

यूजर्स के जवाब हैरान कर देने वाले
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर एक करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक बाकी है। तुम जो खाओगे मैं खाऊंगा। एक यूजर ने लिखा कि इसे भी शामिल कर लीजिए। मुझे भूख नहीं है। तुम सब खाओ। इस वीडियो पर यूजर्स के इतने फनी रिएक्शन सामने आ रहे हैं कि इसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।