1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'शाही गुसलखाना...' महल जैसा दिखता है ये वॉशरूम, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल

'शाही गुसलखाना...' महल जैसा दिखता है ये वॉशरूम, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 25, 2023 03:32 pm IST,  Updated : Aug 25, 2023 03:39 pm IST

सोशल मीडिया पर एक रॉयल वॉशरूम का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वॉशरूम पहली नजर में किसी आलिशान होटल या किसी रॉयल प्लेस जैसा लग रहा है।

ये कोई महल नहीं बल्कि वॉशरूम है।- India TV Hindi
ये कोई महल नहीं बल्कि वॉशरूम है। Image Source : SOCIAL MEDIA

आमतौर पर सार्वजनिक शौचालय काफी गंदे और बदबूदार होते हैं। लोग इसमें सिर्फ मजबूरी के नाम पर जाते हैं। हां, महंगे-महंगे जगहों पर ये जरूर आपको साफ-सुथरे मिल जाएंगे लेकिन हमारे दिमाग में जो सार्वजनिक टॉयलेट का बेसिक कॉन्सेप्ट बना हुआ है वह ये है कि ये वॉशरूम गंदे होते हैं। लेकिन आजकल इंटरनेट पर एक ऐसे वॉशरूम की तस्वीर वायरल हो रही है जो दिखने में महल जैसा है। 

वॉशरूम है या महल

महल जैसे दिखने वाले इस भव्य वॉशरूम को देखकर लोग हैरान हो जा रहे हैं। ये वॉशरूम आपको कहीं और नहीं बल्कि थाईलैंड में देखने को मिलेगा। इस वॉशरूम का वीडियो सोशल मीडिया जमकर शेयर किया जा रहा है। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये असली में वॉशरूम है। सोशल मीडिया पर कृषांगी नाम की एक ट्रैवलर ने इस शौचालय का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वॉशरूम के देखने वाले बस उसकी खूबसूरती के मुरीद हो गएं। पहली नजर में यह वॉशरूम एक होटल या किसी रॉयल प्लेस जैसा लगता है लेकिन अंदर जाते ही आपको एहसास होगा कि ये सच में एक वॉशरूम ही है। 

सोशल मीडिया वायरल हो रहा है वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @krishangiisaikia ने पोस्ट किया था और लिखा - वॉशरूम गोल्स?? अब यह Reel वायरल हो चुकी है, जिसे खबर लिखे जाने तक 10 लाख व्यूज और 60 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।  बता दें, इस वॉशरूम का नाम गोल्डन टॉयलेट है। ये थाईलैंड के चिआंग राइ में वट रोंग कूं (Wat Rong Khun) में है। वीडियो में महिला कह रही है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक वॉशरूम पर वीडियो बनाउंगी। लेकिन इसे देखकर आज मैं खुद को रोक नहीं पाई। वॉशरूम के बाहर एक शानदार गार्डन है, जो उसके स्ट्रक्चर को और ज्यादा खूबसूरत बनाता है। वॉशरूम के अंदर की खूबसूरती और भी जबरदस्त है। 

ये भी पढ़ें:

अब सीधे भगवान से कर सकेंगे बात, कंपनी ने AI की मदद से खोज निकाला रास्ता

क्या है सोलो डेटिंग? जो सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।