1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हमला अचानक से हुआ था! वायरल हुए चचा के Video को देख लोगों ने किया रिएक्ट

हमला अचानक से हुआ था! वायरल हुए चचा के Video को देख लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 23, 2025 05:28 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 05:28 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आपको हंसी आएगी। वहीं कई सारे लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में आपको कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो आते होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो तो कभी लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी रील्स के लिए अपनी जान को खतरे में डालने वाले वायरल होते हैं तो कभी रील्स के लिए ही अतरंगी हरकत करने वाले वायरल होते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक चचा अपने घर के अंदर खड़े हैं। वो अपने हाथ में खैनी मल रहे हैं और खैनी को मलते-मलते वो बोलते हैं, 'जिंदगी का आनंद लो हर पल क्योंकि ये आनंद ऊपर नहीं मिलेगा।' इतना बोलने के तुरंत बाद हाथ की खैनी पीछे फेंक देते हैं और मजे से डांस करने लगते हैं। वीडियो में मजे से डांस करते हुए दिखते हैं और यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर singhsahabxk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देखा और 1 लाख 44 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमला अचानक से हुआ था। दूसरे यूजर ने लिखा- असली मौज तो अंकल जी कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- जोश जोश में खैनी फेंक दिया चचा ने। चौथे यूजर ने लिखा- हमला अचानक हुआ है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रायगढ़ की सड़कों पर दिखा ऐसा नजारा जो कर देगा हैरान, Video हुआ वायरल

अफगानिस्तान घूमने गया था ब्रिटिश पर्यटक और वहां तालिबानी से कर बैठा प्यार, शख्स ने बताई ट्रिप की पूरी कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।