1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे इन भैया को तो भाभी बनने का शौक है, डांस का Video सोशल मीडिया पर वायरल

अरे इन भैया को तो भाभी बनने का शौक है, डांस का Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 16, 2025 11:47 am IST,  Updated : Jan 16, 2025 11:47 am IST

एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगर आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आप खुद कहेंगे कि भैया को तो भाभी बनने का शौक है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करते हैं। रील बनाना या फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना किसी भी तरह से गलत नहीं हैं। बल्कि कई लोग तो ऐसे हैं जो अपने रील के कारण ही आज फेमस हुए हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे लोगों की रील नजर आ जाती है जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। कोई अपनी जान को खतरे में डालता है तो कोई अतरंगी रूप लेकर डांस करते हुए अपनी रील बनाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वारल हो रहा है, आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स डांस करते हुए वीडियो बना रहा है। मगर वो लड़का होने के बावजूद, उसने साड़ी पहना हुआ है। उसके चेहरे पर दाढ़ी मगर बाल महिलाओं जैसे हैं और ऊपर से उसने महिलाओं की तरह साड़ी भी पहनी हुई है। इसके बाद वो गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो में आगे नजर आता है कि एक शख्स कमरे से निकलता है और वो उसे डांस करते हुए देख लेता है। डांस करने वाला शख्स भी उसे देखता है और उसके बाद वो डांस करना बंद कर देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _ajay_ji_mekover नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही, उसके साथ 97 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद कमेंट में कोई हैरान होने वाली इमोजी शेयर कर रहा है, कोई दिल वाली इमोजी तो कोई हंसने वाली इमोजी को शेयर कर रहा है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रुक जा, नागमणि लेकर जाएगा क्या?

ये भी पढ़ें-

पैरों से बाइक का तोड़ा लॉक और लेकर हो गया फरार, Video देख चौंक जाएंगे आप

महाकुंभ में घरवालों के खोने का डर है? तो आप भी अपना सकते हैं यह जुगाड़, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।