1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हां भाई, आ गया स्वाद! साइकिल चला रही लड़की के पीछे कूदकर बैठ गया लड़का, अगले ही पल जो हुआ Video में देखें

हां भाई, आ गया स्वाद! साइकिल चला रही लड़की के पीछे कूदकर बैठ गया लड़का, अगले ही पल जो हुआ Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 24, 2024 07:59 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 07:59 pm IST

एक लड़की की साइकिल पर पीछे से लड़का कूदकर बैठ गया। जिसके बाद लड़की ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह उसे जीवन भर याद रखेगा।

साइकिल के पीछे बैठा लड़का- India TV Hindi
साइकिल के पीछे बैठा लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं होती। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का साइकिल चला रही लड़की के पीछे कूदकर बैठ जाता है। जिसके बाद लड़की उसे ऐसा सबक सिखाती है कि वह उसे जीवन भर याद रखेगा।

लड़के को लड़की ने कुछ इस तरह सिखाया सबक

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की साइकिल चलाते हुए कही जा रही है। तभी स्केटिंग कर रहा एक लड़का पीछे से आता है और उसकी साइकिल के कैरियर पर कूदकर बैठ जाता है। जिसके बाद लड़की उसे सबक सिखाने का सोच लेती और साइकिल की स्पीड बढ़ा देती है। थोड़ी दूर साइकिल ले जाने के बाद वह साइकिल से छलांग लगा देती है और उस लड़के को साइकिल समेत एक तालाब में ले जाकर गिरा देती है। लड़का पानी में पूरी तरह से समा जाता है और वह जब बाहर निकल के आता है तो अपने जूतों को खोलकर सूखाने लगता है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस मजेदार वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ये नए भारत की बेटियां है। दूसरे ने लिखा - और भाई, आ गया स्वाद! तीसरे ने लिखा - मिल गया असली स्वाद। ऐसे ही तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लड़के के खूब मजे लिए।

ये भी पढ़ें:

किस देश में हैं सबसे ज्यादा Pyramids, अगर Egypt सोच रहे हैं तो गलत हैं आप

सर्विसिंग के लिए गई Ola इलेक्ट्रिक स्कूटी का बिल आया 90000, नाराज शख्स ने शोरूम के सामने ही हथौड़े से कूच दी गाड़ी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।