1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की के साथ लड़के ने खेला ऐसा डेंजरस गेम, पूरा Video देखने के बाद ही खत्म होगा सस्पेंस

लड़की के साथ लड़के ने खेला ऐसा डेंजरस गेम, पूरा Video देखने के बाद ही खत्म होगा सस्पेंस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 31, 2025 06:54 am IST,  Updated : Jan 31, 2025 06:54 am IST

सोशल मीडिया पर एक लड़के और लड़की का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे दोनों बड़ा ही खतरनाक खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा वीडियो देखने के बाद ही आपको पता चलेगा कि आखिर वे कौन सा खेल खेल रहे थे।

गेम के दौरान लड़का और लड़की- India TV Hindi
गेम के दौरान लड़का और लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ इमोशनल तो कुछ मजेदार। कई वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जो सस्पेंस भरे होते हैं। जैसे इस वायरल वीडियो को ही देख लें। जिसमें पहले तो सस्पेंस बनता है कि आखिर इस वीडियो में हो क्या रहा है। अगर वीडियो को अंत तक देखा जाए तो वीडियो के खत्म होने के बाद ही आपको पूरा माजरा समझ आएगा। हालांकि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है इसलिए इसमें जो कुछ भी दिखाया गया है वह केवल मनोरंजन के नजरिए से ही बनाया गया है।

OMG! इतना खतरनाक खेल 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की एक गेम खेलते नजर आ रहे हैं। उस खेल में एक बड़े से लूडो डाइस को उछालकर फेंकना होता है। बारी लड़के की थी तो इसलिए उसने लूडो डाइस को उछाला। डाइस पर 4 नंबर आया, जिसके बाद लोगों को यह समझ नहीं आया कि आखिर ये लड़का-लड़की कौन सा गेम खेल रहे हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद लोगों को इसका पता चल जाता है। वे दोनों जो गेम खेल रहे थे, वह बेहद ही खतरनाक गेम था। दरअसल, इस गेम में जिसकी डाइस पर जितने नंबर आएंगे। वह सामने वाले को उतनी ही छड़ी मारेगा। चूंकि लड़के के डाइस पर 4 अंक आए थे इसलिए लड़का उस लड़की को 4 छड़ी मारना शुरू करता है और वह उस लड़की को इतने जोर-जोर से मारता है कि लड़की 2 छड़ी में ही जवाब दे जाती है। लड़की की हालत खराब होता देख लड़का रुक जाता है।

वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sigma_3510 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मिल गया बराबरी का हक। दूसरे ने लिखा- ऐसे ही समाज में आएगी समानता। तीसरे ने लिखा- ये तो बहुत ही दिलचस्प गेम है यार। चौथे ने लिखा- इस गेम को देखकर मजा आ गया। 

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'चल निकल यहां से', पार्क में डांस करते हुए रील बना रही थीं छोरियां, देखते ही भड़क गया शख्स, बेइज्जत कर भगाया

VIDEO: पटरी पर दिखा आशिकी का भूत, ट्रेन मारती रही हॉर्न, शख्स रेलवे ट्रैक पर बैठा फोन पर प्रेमिका से करता रहा बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।