1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: मेट्रो में गर्लफ्रेंड को गले लगा चिपक रहा था लड़का, हरकत देख आंटी ने शुरू कर दिया क्लेश

Video: मेट्रो में गर्लफ्रेंड को गले लगा चिपक रहा था लड़का, हरकत देख आंटी ने शुरू कर दिया क्लेश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 09, 2025 04:34 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 04:34 pm IST

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्यार की चासनी में गोते लगा रहा था। लड़के की यह हरकत देख मेट्रो में सफर कर रहीं आंटी उस पर बरस पड़ीं।

लड़के से हुई आंटी की बहस- India TV Hindi
लड़के से हुई आंटी की बहस Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली मेट्रो में आए दिन कपल्स को अश्लील हरकतें करते हुए देखा जाता है। ये प्यार के पंक्षी यह कभी नहीं देखते कि हम किस समाज में रह रहे हैं या फिर किस जगह पर खड़े है। बस जब मर्जी होती है, शुरू हो जाते हैं। सार्वजनिक जगहों पर भी ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। दिल्ली मेट्रो तो इन तोता-मैनाओं के लिए इनका सबसे पसंदीदा अड्डा बन गया है। हाल में दिल्ली मेट्रो से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़के को एक आंटी बुरी तरह से लताड़ रही हैं क्योंकि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेट्रो में चिपका हुआ था। वह कभी उसे गले लगा रहा था तो कभी उसे पुचकार रहा था। ऐसे में आंटी ने इस कपल को खुलेआम प्यार की चासनी में गोता लगाते हुए देख लिया और फिर उन पर बरस पड़ीं।

मेट्रो में रोमांस देख भड़क गईं आंटी

वीडियो में लड़के पर आंटी को बरसते हुए देखा जा सकता है। आंटी को लड़का उलटा जवाब भी देते नजर आ रहा है। वीडियो में लड़के को आंटी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं क्या कोई गलत काम कर रहा हूं? इस पर आंटी यह बोलती है कि क्या कर रहे हो आप, यहां पर छोटे-छोटे बच्चे बैठे हुए हैं। आपको दिख नहीं रहा है। आप कभी लड़की को गले लगा रहे हो तो कभी ऐसे कर रह हो। कभी वैसे कर रहे हो। वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है। वीडियो को यह देख समझ आ रहा है कि लड़के की इस हरकत से आंटी काफी नाराज हुईं थीं।

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- आंटी को उठकर सीधे थप्पड़ मारना था। दूसरे ने लिखा- पूरा माहौल खराब कर के रख देते हैं ये सब। तीसरे ने लिखा- ऐसे लोगों का इलाज सिर्फ चप्पलों से ही हो सकता है। चौथे ने लिखा- भाई लड़की छोड़ आंटी को ही गले लगा ले। 

ये भी पढ़ें:

मानोगे ये किसी की दादी हैं, इस उम्र में भी है कमाल की एनर्जी, स्केटिंग सीख रही महिला का Video देख लोगों ने की तारीफ

VIDEO: मेट्रो में सो रहे लड़के के साथ लड़की ने जो हरकत की उसे देख आप भी कहेंगे- हद होती है बेशर्मी की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।