1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मानोगे ये किसी की दादी हैं, इस उम्र में भी है कमाल की एनर्जी, स्केटिंग सीख रही महिला का Video देख लोगों ने की तारीफ

मानोगे ये किसी की दादी हैं, इस उम्र में भी है कमाल की एनर्जी, स्केटिंग सीख रही महिला का Video देख लोगों ने की तारीफ

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 09, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 12:59 pm IST

एक महिला का स्केट सीखते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि वह महिला किसी की दादी है और इस उम्र में स्केटिंग सीखना उसकी कमाल की एनर्जी लेवल को दिखाती है।

स्केटिंग सीखने की कोशिश करती महिला- India TV Hindi
स्केटिंग सीखने की कोशिश करती महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। इंसान किसी भी उम्र में कुछ भी सीख सकता है। ये बात तब और भी सही लगती है, जब हमें इस तरह के उदाहरण देखने को मिलते हैं। हाल में इस बात की पुष्टि करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला स्केटिंग सीखते हुए नजर आ रही है। वीडियो में यह बताया गया है कि जो महिला स्केटिंग सीख रही है। वह दादी बन चुकी है। इस उम्र में भी महिला को स्केटिंग सीखते देख लोग उसकी एनर्जी लेवल की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

स्केटिंग सीख रही दादी का वीडियो आया सामने

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला स्केटिंग सीखने की कोशिश कर रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद वह स्केट्स पहने अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही है। उधर, महिला की वीडियो रिकॉर्ड कर रही लड़की उसे बार-बार हिम्मत देते हुए नजर आ रही है और महिला को स्केट पहने अपने पैरों पर खड़े होने के लिए उकसा रही है। जब महिला कई कोशिशों के बावजूद भी नहीं खड़ी हो पाती है, तब लड़की सहारे के लिए उसे एक स्टिक पकड़ा देती है। जिसे पकड़कर वह महिला अपने पैरों पर खड़ी होती है और धीरे-धीरे अपने स्केट्स के साथ आगे बढ़ती है। देखते ही देखते वह महिला उन स्केट्स पर अपना बैलेंस बना लेती है और अच्छी तरह से स्केटिंग करते हुए आगे बढ़ती है।   

महिला पर बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं 

वीडियो में महिला को देखते हुए कोई भी यह यकीन करने को तैयार नहीं है कि ये महिला किसी की दादी होगी। दरअसल, महिला ने खुद को इतना फिट रखा है कि बढ़ती उम्र का असर उस पर दिख ही नहीं रही है। महिला को देख शायद आप भी इस बात को मानने से इनकार कर दें कि वह एक दादी बन चुकी है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @DailyLoud नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक ढाई करोड़ लोगों ने देखा और 1 लाख 62 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है।

ये भी पढ़ें:

भाई कर्म करने गया और कांड हो गया, वायरल Video को देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

दीदी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था, वायरल Video देख आप खुद कहेंगे ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।