1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चुपके से Video बना रहा था लड़का, तब तक पड़ गई लड़कियों की नजर, आगे जो हुआ लड़के ने सोचा भी नहीं होगा

चुपके से Video बना रहा था लड़का, तब तक पड़ गई लड़कियों की नजर, आगे जो हुआ लड़के ने सोचा भी नहीं होगा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 04, 2024 02:27 pm IST,  Updated : Aug 04, 2024 02:27 pm IST

सोशल मीडिया पर मेट्रो के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का मेट्रो में बैठी लड़कियों का वीडियो चुपके से बना रहा था। तभी उन लड़कियों की नजर उस लड़के पर पड़ गई।

लड़के का फोन चेक करती लड़की- India TV Hindi
लड़के का फोन चेक करती लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

मेट्रो में कई बार लड़कियों के साथ छेड़खानी हो जाती है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो चोरी चुपके लड़कियों के वीडियो बनाते रहते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां मेट्रो में बैठी दो लड़कियों का वीडियो बनाते हुए एक लड़का पकड़ा गया। जब लड़कियों को इस बात का एहसास हुआ कि उनके सामने खड़ा लड़का उनका वीडियो बना रहा है। तब उनमें से एक लड़की लड़के के पास गई और आगे फिर जो हुआ वह लड़के ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

लड़कियों को लड़के पर हुआ शक

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां मेट्रो के एक कोच में सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। दोनों अपने-अपने फोन में व्यस्त हैं। उनके सामने एक लड़का खड़े होकर चुपके से उनका वीडियो अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। लड़का अपना फोन ऊपर नीचे करते हुए वीडियो बना रहा है। तभी दोनों लड़कियों में से एक की नजर उस लड़के के इस हरकत पर पड़ गई। इसके बाद उस लड़की ने अपनी सहेली को लड़के के इस हरकत के बारे में बताई। जिसके बाद लड़की अपने सीट से उठी और उस लड़के के पास गई। उससे कहां- 'एक्सक्यूज मी, मुझे आपका फोन देखना है। मुझे लगता है आपने मेरी फोटो खींची है।'

लड़की ने लड़के का फोन किया चेक

लड़की ने जब उससे यह कहा तो लड़का थोड़ा सकपका गया, फिर उसने अपना फोन उस लड़की को थमा दिया। लड़की ने फोन की गैलरी खुलवाई गई। फोन में जो था उसे लड़की ने देखा। कुछ सेकेंड का वीडियो लड़के ने उन लड़कियों का बनाया था, जिसमें वह उनके चेहरे पर जूम कर के फिल्माया था। मोबाइल में देखने के बाद लड़की ने मुस्कुराते हुए लड़के के फोन में उसके साथ अपनी एक सेल्फी क्लिक की और फिर उसे फोन वापस कर दिया और लड़के के गाल पर प्यार से एक थपकी लगा दी। लड़के ने इस पल के बारे में सोचा भी नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें:

113 रुपए में मिलता था 11.66 ग्राम सोना, वायरल हो रहा 1959 का बिल

हाथी मेरा साथी! गजराज को दुलारते हुए महावत का Video देख दिल को मिलेगा गजब का सुकून, IAS ने इस जादुई पल को किया शेयर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।