1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ट्रेन में भारतीय जवानों को देख बच्चे ने किया सैल्यूट, लोगों ने मां-बाप की परवरिश को सराहा

Video: ट्रेन में भारतीय जवानों को देख बच्चे ने किया सैल्यूट, लोगों ने मां-बाप की परवरिश को सराहा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 12, 2025 09:37 pm IST,  Updated : May 12, 2025 09:37 pm IST

भारत के हर एक बच्चे में देशभक्ति की भावना किस कदर भरी हुई है। उसका सबूत यह वायरल वीडियो दे रहा है। जिसमें एक छोटे से बच्चे के देशभक्ति ने न सिर्फ जवानों का हौसला बढ़ाया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि इस बच्चे के माता-पिता ने उसकी कितनी अच्छी परवरिश की है।

सेना के जवानों को बच्चे ने किया सैल्यूट- India TV Hindi
सेना के जवानों को बच्चे ने किया सैल्यूट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत का बच्चा-बच्चा हमारे देश के जवानों की इज्जत करता है। हर एक बच्चे के मन में शुरू से ही देश के जवानों के प्रति सम्मान कूट-कूटकर भरा होता है। यह शिष्टाचार हमें हमारे माता-पिता और शिक्षकों द्वारा मिलता है। इसका जीता-जागता उदाहरण हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। जहां एक छोटे बच्चे के मन में हमारे देश के जवानों के प्रति सम्मान देख लोगों का दिल भर आया और लोग उसके इस शिष्टाचार के लिए उसके माता-पिता की परवरिश की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहे छोटे बच्चे की मासूमियत और देशभक्ति ने लोगों का दिल जीत लिया। 

बच्चे ने भारतीय सेना को किया सैल्यूट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा ट्रेन के कोच में सबसे ऊपर वाली बर्थ पर बैठा हुआ है। जो शायद अपने माता-पिता के साथ सफर कर रहा है। इसी दौरान जैसे ही उसकी नजर ट्रेन में मौजूद भारतीय सेना के जवानों पर जाती है, वैसे ही वह बच्चा उन जवानों को सम्मान देते हुए उन्हें सैल्यूट करता है। मासूम की ये हरकत उन जवानों के चेहरे पर मुस्कान और जोश ला देती है। बच्चे का सैल्यूट भले ही परफेक्ट न हो, लेकिन उसकी भावना और सम्मान देख भारतीय सैनिक बेहद प्रभावित होते हैं और बच्चे के सैल्यूट का जवाब एक जवान अपने सैल्यूट से देता है। वीडियो में इस प्यारे पल को देखकर लोग न सिर्फ बच्चे की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उसके माता-पिता की परवरिश को भी सराह रहे हैं।

बच्चे ने जीत लिया लोगों का दिल

वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस बच्चे ने जो देशभक्ति दिखाई, वह काबिले-तारीफ है।" दूसरे ने लिखा- "इसके मां-बाप ने इसे बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं।" तीसरे ने लिखा- "हमारे जवानों के लिए इतना सम्मान देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।" चौथे ने लिखा- "इस बच्चे का सैल्यूट दिल को छू गया।" वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "यह बच्चा भविष्य में देश का सच्चा सिपाही बन सकता है।" इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मौत के कुंए में बॉयफ्रेंड की बाइक पर चिपक कर बैठी लड़की, फिर लड़के ने कराई रोमांचक सैर

दरवाजे के बाहर खड़ा था मगरमच्छ, हलक में आ गई मालकिन की जान, फिर कुत्ते ने जो किया वह देख दिल हो जाएगा खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।