1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बर्गर VS भाखरी: GYM में अम्मा ने जो कर दिखाया वो नहीं कर पाई लड़की, Video हो रहा वायरल

बर्गर VS भाखरी: GYM में अम्मा ने जो कर दिखाया वो नहीं कर पाई लड़की, Video हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 14, 2025 07:22 am IST,  Updated : Jan 14, 2025 07:22 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक जिम में अम्मा ने अपनी गजब की ताकत दिखाते हुए एक एक्टिविटी की। मगर वही काम करने में एक लड़की फेल हो गई।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वायरल वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है जहां हर दिन कुछ न कुछ नया और अनोखा वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल पोस्ट आता ही होगा। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो आ जाएगा तो कभी लोगों की लड़ाई का वीडियो आ जाएगा। किसी वीडियो में लोग अतरंगी हरकत करते दिखेंगे तो कोई वीडियो अपने कंटेंट के कारण आपका दिल जीत लेगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर ये वीडियो इन सभी से अलग है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी कभी न कभी जिम तो गए ही होंगे। वहां आपने देखा होगा कि एक बड़ा सा टायर होता है और वहीं पास में एक हैमर भी रखा होगा। इस हैमर से लोग टायर पर मारते हुए अपनी स्ट्रेंथ को चेक करते और बढ़ाते भी हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की टायर को हैमर से मारने की कोशिश करती है मगर वो इसमें फेल हो जाती है। वहीं एक अम्मा हैमर से कई बार लगातार बिना थके टायर को मारते हुए नजर आती हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे पहले अम्मा ने यह एक्टिविटी की और उन्हें वहां खड़ी लड़की ने यह करते हुए देखा। इसके बाद जब वो वहां से हटी तो लड़की ने भी यह करने की कोशिश की मगर वो फेल हो गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @supremesanghi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए 'बर्गर VS भाखरी' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अज्जी घर का काम करके प्रो बन गई हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- साड़ी VS टाइट आउटफिट। तीसरे यूजर ने लिखा- आंटी ने तो हिला दिया, टायर भी रो रहा होगा कि किसके पाले पड़ गया।

ये भी पढ़ें-

विदेशी लोगों को खुलेआम लूट रहे हैं चाचा, उनका Video हो रहा है जमकर वायरल

क्या भुवन बाम और फ्लाइंग बिस्ट! ऐसा Vlog आज तक नहीं बनाया होगा किसी ने, इस लड़के ने जेल के अंदर से बना डाला Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।