1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील का रोग! लड़की ने सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग और करने लगी डांस, लोग बोले- इसका नशा चरस से भी खतरनाक

रील का रोग! लड़की ने सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग और करने लगी डांस, लोग बोले- इसका नशा चरस से भी खतरनाक

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 10, 2025 02:07 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 02:07 pm IST

रील बनाने का क्रेज भारत में ही नहीं, विदेशों में भी चरम पर है। लोग व्यूज और लाइक्स के लिए खतरनाक स्टंट्स कर रहे हैं। कभी बिल्डिंग की कगार पर लटकना, कभी चलती ट्रेन पर चढ़ना, तो कभी सड़क पर डांस करना। भारत में तो यह ट्रेंड कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ चुका है। लेकिन विदेश के लोग भी इस मामले में कम नहीं हैं।

आग के बीच डांस करती लड़की- India TV Hindi
आग के बीच डांस करती लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है, और भारत से लेकर विदेशों तक लोग रील्स के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक लड़की ने चंद व्यूज और लाइक्स के लिए तो हद ही कर दी। दरअसल, लड़की ने सड़क पर पेट्रोल छिड़का, आग लगाई, और फिर उस आग के सामने ठुमके लगाने शुरू कर दिए। यह वीडियो देखने से ही इतना खतरनाक लग रहा है कि ये समझ नहीं आ रहा कि इस लड़की ने ऐसा कुछ करने की हिम्मत कहां से जुटाई। “रील के लिए इतना रिस्क? पागलपन से कम नहीं है। 

सड़क पर लगाई आग और नाचना शुरू कर दिया

कहानी शुरू होती है एक सड़क से, जहां हमारी “रील क्वीन” हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए तैयार है। उनका एक ही मिशन है और वो ये कि एक ऐसा वीडियो बनाया जाए जो सोशल मीडिया पर आग लगा दे। शायद इसलिए उसने आग के साथ ही रील बनाना सही समझा। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सड़क पर पेट्रोल छिड़कती है, फिर, लाइटर निकालकर आग लगा देती है, और बस, सड़क पर आग का तमाशा शुरू हो जाता है। लेकिन रुकिए, असली ड्रामा तो अब शुरू होता है। जब वह आग की लपटों के बीच डांस करने लगती है, मानो कोई बॉलीवुड गाना चल रहा हो। “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में।”

सड़क की आग सोशल मीडिया पर भी फैल गई

यह नजारा इतना खतरनाक और अजीब है कि देखने वाले सोच में पड़ गए कि इसे साहस कहें या मूर्खता या फिर रील का ओवरडोज। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर लड़की के आस-पास से गाड़ियां गुजर रही हैं, लोग हक्के-बक्के हैं, लेकिन हमारी डांसर दीवा को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपने ठुमकों में मगन है, जैसे सड़क नहीं, स्टेज हो। इधर, लड़की का तमाशा देख रहे एक स्कूटी ड्राइवर ने उसका वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

वायरल हो रहा यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ वैसे ही ये आग की तरह ही चारों तरफ वायरल होने लगा। जैसा कि उस लड़की ने सोचा था। वीडियो पर लाखों व्यूज, हजारों कमेंट्स, और लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे “एपिक” करार दिया, तो कुछ ने कहा, “ये तो पागलपन की हद है!” एक यूजर ने मजाक में लिखा, “लड़की ने पेट्रोल डाला, आग लगाई, और डांस किया। अब अगला स्टेप, ऑस्कर के लिए अप्लाई करो।” दूसरे ने तंज कसा, “पेट्रोल के दाम इतने हाई हैं, और ये रील के लिए बर्बाद कर रही है? अरे, गाड़ी में डाल लेती।” कई लोगों ने इस स्टंट की आलोचना भी की। एक यूजर ने लिखा, “रील के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना कहां की समझदारी है?” दूसरे ने लिखा, “पुलिस को टैग करो, ये रील नहीं, क्राइम सीन है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

संगीत की दुनिया में क्रांति ला रहे इन चचा लोगों का Video हुआ वायरल, देखने वाले नहीं रोक पाए अपनी हंसी

बैलबुद्धि मत समझ लेना इस बैल को, खुद से ही गाड़ी को खिंचकर काम पर पहुंचा बैल, Video देख दंग रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।