1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहली बार अपने भाई को देखकर खुशी से झूम उठी बच्ची, Video जीत लेगा आपका दिल

पहली बार अपने भाई को देखकर खुशी से झूम उठी बच्ची, Video जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 14, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Jan 14, 2025 02:50 pm IST

एक बच्ची ने अपने नवजात भाई को जैसे ही देखा, उसके चेहरे पर एक ऐसी खुशी आई जिसे शब्दों में बयान करना संभव नहीं है। इसके बाद उसने जो कुछ किया, वो देखकर आपके चेहरे पर एक मुस्कान का आना तय है।

Screen Grab- India TV Hindi
भाई के देखकर खुशी से झूम उठी उसकी बड़ी बहन Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कब किस वीडियो में आपको क्या देखने को मिल जाए, आप इसका अंदाजा कभी नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं और उसमें से जो सबसे अलग और ध्यान खींचने वाला होता है, वो वायरल हो जाता है। आपने अब तक ऐसे कई वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा ही होगा। कुछ वीडियो ऐसे भी देखे होंगे जिन्होंने आपका दिल जीत लिया होगा। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो निश्चित तौर पर आपके दिल को जीतने वाला है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे किसी अस्पताल में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आता है कि एक बुजुर्ग महिला नवजात बच्चे को लेकर आती है। उनके आते ही वीडियो बनाने वाला शख्स छोटी बच्ची को बुलाकर बताया है कि उसका भाई आ गया। इसके बाद वो लड़की उसके पास जाती है और तब उसके चेहरे पर जो खुशी आती है, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। बच्ची बहुत खुश हो जाती है और अपने भाई के गाल को छूती है। इसके बाद वो जमीन पर बैठ जाती है और अपने भाई को मांगने लगती है ताकि वो उसे अपनी गोद में खिला सके। यह पल पूरे वीडियो में सबसे खास था जो आपका भी दिल जीत लेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पहली बार अपने भाई को देखने की खुशी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 50 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहन तो भाई की जान होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये हंसी अनमोल है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कितना प्यारा है।

ये भी पढ़ें-

आखिर कौन हैं लोगों का ध्यान खींचने वाली ये साध्वी? पुराने Video भी अब हो रहे हैं वायरल, यहां जानें

पहाड़ी पर जाकर दीदी ने बनाई रील, लोगों ने Video देख बोला- 'ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काट'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।