1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आखिर कौन हैं लोगों का ध्यान खींचने वाली ये साध्वी? पुराने Video भी अब हो रहे हैं वायरल, यहां जानें

आखिर कौन हैं लोगों का ध्यान खींचने वाली ये साध्वी? पुराने Video भी अब हो रहे हैं वायरल, यहां जानें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 14, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Jan 14, 2025 01:28 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर एक साध्वी काफी छाई हुई हैं। अपनी खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई साध्वी के लोग पुराने वीडियो भी खूब शेयर कर रहे हैं और अपने मुताबिक अलग-अलग बातें कह रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
साध्वी बनी हर्षा के पुराने वीडियो हो रहे हैं वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

महाकुंभ 2025 की शुरुआत कल यानी 13 जनवरी से हो चुकी है और अब ये 26 फरवरी तक चलेगा। इस महाकुंभ में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर महाकुंभ के अलग-अलग वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें अलग-अलग साधु अपनी तपस्या आदी करते हुए नजर आ रहे हैं। मगर इस समय अगर सोशल मीडिया पर किसी ने हर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है तो वो एक महिला साध्वी हैं। महिला साध्वी की खूबसूरती ही वो कारण है जो सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं और सोशल मीडिया पर उनके कौन से पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।

कौन हैं ये वायरल हो रही साध्वी?

अभी सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक साध्वी रथ पर सवाल है और एक महिला उनका इंटरव्यू ले रही हैं। उस इंटरव्यू में वो बताती हैं कि वो उत्तराखंड से हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं। वीडियो में वो यह भी बताती हैं कि उन्हें जो करना था उसे छोड़कर उन्होंने ये वेश धारण किया है और पिछले 2 साल से साध्वी का जीवन जी रही हैं। आपको बता दें कि उनका नाम 'हर्षा' है और वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट का नाम Anchor harsha richhariya है।

पहले रह चुकी हैं इंफ्लुएंसर

हमने जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखा तो पता चला कि उन्होंने अपने बायो में भी खुद को आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या बताया है। इसके अलावा वो सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। उसके साथ उन्होंने खुद को इंफ्लुएंसर भी बताया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को स्क्रोल करते हुए नीचे गए तो नजर आया कि उन्होंने कई सारे पोस्ट किए हैं जिसमें महाकुंभ और धर्म की बातें करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इन सभी से पहले वो रील भी बनाया करती थी और वो सभी रील्स भी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं जिसमें से कुछ अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रहे हैं पुराने वीडियो

अभी साध्वी के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर्षा साध्वी के पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लोग अपने मुताबिक बाते कर रहे हैं। एक्स पर @balliawalebaba नाम के अकाउंट से दो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'महाकुंभ पहुंचीं साध्वी के कई Reel Viral हैं। Instagram फॉलोअर्स बढ़ाना इसके पीछे आइडिया है तो यह अच्छा नहीं है।'

यहां देखें उनका वायरल हो रहा वीडियो

ये भी पोस्ट हो रहे हैं वायरल

ये भी पढ़ें-

पहाड़ी पर जाकर दीदी ने बनाई रील, लोगों ने Video देख बोला- 'ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काट'

ऐसी टिप तो कोई दिल टूटा आशिक ही दे सकता है, वायरल फोटो देखकर आपको भी आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।