1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बॉयफ्रेंड की बाहों में लिपटकर मैच देख रही थी लड़की, तभी कैमरामैन ने कर दिया फोकस

Video: बॉयफ्रेंड की बाहों में लिपटकर मैच देख रही थी लड़की, तभी कैमरामैन ने कर दिया फोकस

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 29, 2024 07:24 pm IST,  Updated : Mar 29, 2024 07:24 pm IST

कई बार क्रिकेट स्टेडियम में कैमरामैन का फोकस दर्शकों की तरफ हो जाता है। ऐसे में कभी-कभी कोई कपल स्टेडियम में रोमांस करते दिख जाते हैं, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर रोमांस करते सारी जनता देख लेती है।

कपल पर कैमरामैन ने कर दिया फोकस- India TV Hindi
कपल पर कैमरामैन ने कर दिया फोकस Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने देखा होगा मैच के दौरान कैमरामैन दर्शकों की तरफ फोकस कर देते हैं। लोगों को स्क्रीन पर दर्शकों के एक्सप्रेशन्स देखने को मिलते हैं। लेकिन कई बार स्टेडियम में आए दर्शक ऐसी स्थिति में कैमरे में कैद हो जाते हैं जिका अफसोस उन्हें बार-बार होता है। ऐसे में कैमरामैन की शैतानी भी देखने को मिलता है। वह कैमरामैन उन लोगों से कैमरा जल्दी हटाता भी नहीं है और कुछ देर तक उन्हें स्क्रीन पर ही रखा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दोनों वायरल हो रहा है।     

"दीदी के साथ तो मोये-मोये हो गया"

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम में एक कपल बैठ कर मैच देख रहा है। मैच के दौरान लड़की अपने बॉयफ्रेंड की बाहों में लिपटी होती है। तभी अचानक से कैमरामैन उस कपल पर फोकस कर देता है और उन्हें स्क्रीन पर दिखाने लगता है। मैच देख रहे कपल में से लड़की की नजर जैसे ही स्क्रीन पर पड़ती है उसके होश ही उड़ जाते हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड को स्क्रीन की ओर देखने को कहती है। जब उसका बॉयफ्रेंड स्क्रीन की ओर देखता है तो पहले वह खुशी से कैमरे की ओर हाथ हिलाता है। लेकिन कुछ देर बाद ही उसे समझ में आ जाता है कि इस वक्त वे लोग पूरे देश में टीवी पर देखे जा रहे होंगे। इतना सोचकर बॉयफ्रेंड घबरा जाता है और वह अपनी टोपी से अपने चेहरे को ढंकने लगता है। इसके बाद लड़की भी अपना मुंह छुपाने लगती है और कैमरामैन से अपनी तरफ से कैमरा हटाने का ईशारा करती है।

वीडियो को @ShaileshHudda नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और साढ़े तीन हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- दीदी के साथ तो मोये-मोये हो गया। कुछ अन्य लोगों ने लिखा- दीदी जब घर जाएंगी तब पापा कूटेंगे।

ये भी पढ़ें:

Zomato डिलीवरी बॉय सड़क पर रोता मिला, कहा- "बहन की शादी है और कंपनी वालों ने...", मामले पर जोमैटो ने दिया ये जवाब

शख्स ने बिना रुके मुंह से निकाला 4.5 लीटर पानी, Video देख लोगों ने पूछा- ये आदमी है या नल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।