1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाड़ी में शराब छुपाने के लिए शख्स ने भिड़ाई गजब की तरकीब, देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

गाड़ी में शराब छुपाने के लिए शख्स ने भिड़ाई गजब की तरकीब, देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 07, 2024 09:39 pm IST,  Updated : Jun 07, 2024 09:39 pm IST

जुगाड़ किस हद तक किया जा सकता है, अगर यह समझना है तो फिर इस खबर से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिमाग ही हिल जाएगा।

Screen Grab- India TV Hindi
गाड़ी में शराब रखने के लिए शख्स ने किया जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। लोगों को बस एक मौका चाहिए और फिर वो अपना दिमाग चलाकर ऐसे-ऐसे जुगाड़ लगाएंगे जिन्हें देखकर हर कोई अपना माथा पकड़ लेगा। सोशल मीडिया तो इस बात गवाह भी है कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ लगाते हैं क्योंकि जुगाड़ के सभी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ही तो वायरल होते हैं। आप सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहिए, आपको ये सभी वीडियो दिख ही जाएंगे। और अगर नहीं रहते हैं तो कोई बात नहीं, हम तो आपके लिए ऐसे वीडियो लेकर आते ही रहते हैं। आज एक नया वीडियो लेकर आए हैं जो आपको हैरान करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ऐसा तगड़ा जुगाड़ नहीं देखा होगा!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गुजरात की नंबर प्लेट वाली गाड़ी नजर आ रही है। इस गाड़ी में शराब की बोतलों को छुपाने के लिए शख्स ने गजब का जुगाड़ फिट किया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही गाड़ी के पीछे वाले नंबर प्लेट को खोला जाता है, उसमें एक स्पेस नजर आता है। शख्स जब उसके अंदर हाथ डालता है तो उसे कुछ मिलता है। हाथ बाहर आने पर पता चलता है कि उस स्पेस में शराब की बोतलों को छुपाकर रखा गया था। ऐसा तगड़ा जुगाड़ शख्स ने किया जिस वजह से वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Preeti_bhokar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाइन बोतल के लिए सिक्रेट लॉकर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे 21 तोपो की सलामी। दूसरे यूजर ने लिखा- गुजरात में सप्लाई होती है ऐसे। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या दिमाग है। वहीं एक यूजर ने लिखा- बात यह है कि इनको किसने बताया होगा कि यहां पर छुपाई है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा स्टंट करने वाला ही कहलाता है असली 'खिलाड़ी', Video देखकर पूरी तरह से उड़ जाएंगे होश

NDA गठबंधन के जीतते ही खूशी से झूम उठी सीमा हैदर, Video बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।