सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया कंटेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है जो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी होता है। अभी जो एक नया वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में नजर आता है कि WWE की एक महिला फाइटर जोश-जोश में फाइट देख रही एक महिला को मार देती है। मगर यह उसकी बड़ी गलती है। उसके बाद जो कुछ होता है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए अब आपको वायरल वीडियो के बारे में डिटेल में बताते हैं।
Related Stories
लड़की को थप्पड़ मारना पड़ा भारी
वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि WWE का कोई मैच हो रहा है। इस दौरान एक महिला फाइटर काफी जोश में आकर लोगों पर चिल्लाने लगती है और अचानक पब्लिक में खड़ी एक महिला को थप्पड़ मार देती है। थप्पड़ लगते ही दूसरी महिला भड़क जाती है। इसके बाद महिला फाइटर भागते हुए रिंग में जाती है जिसका दूसरी महिला पीछा करती है। रिंग में जाते ही महिला फाइटर दूसरी महिला को मारने की कोशिस करती है लेकिन फेल होती है। जिस महिला को थप्पड़ लगी थी, वह महिला फाइटर को बहुत मारती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर @peshorr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 39 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने पूछा कि यह कैसा स्क्रिप्ट है। तो उसके सवाल का जवाब देते हुए दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी ही होती है।
ये भी पढ़ें-
खराब microwave का दादी मां ने किया गजब का इस्तेमाल, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं रिएक्ट
इस भाई का तो स्टाइल ही अलग है, बिजली का बिल मांगने लिए अपनाया शायराना अंदाज, देखें मजेदार Video