1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. WWE के स्टार रेसलर की अचानक हुई मौत, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

WWE के स्टार रेसलर की अचानक हुई मौत, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Aug 25, 2023 01:08 pm IST,  Updated : Aug 25, 2023 01:08 pm IST

WWE के स्टार ब्रे वायट ने 36 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके नाम तीन बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि जुड़ी हुई थी।

Roman Reigns, Bray Wyatt- India TV Hindi
Roman Reigns, Bray Wyatt Image Source : GETTY

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, WWE के तीन बार के चैंपियन और एक स्टार रेसलर के अचानक निधन की खबर शुक्रवार सुबह सामने आई। स्थानीय मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक वहां के समय के अनुसार गुरुवार शाम और भारतीय समयानुसार आधी रात को उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। WWE द्वारा शुक्रवार सुबह 5 बजे के तकरीबन यह जानकारी शेयर की गई। इसके बाद कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए उनके परिवार के लिए सांत्वना प्रकट की और शोक संदेश लिखा। 36 वर्षीय पूर्व चैंपियन के निधन से पूरा रेसलिंग जगत हिल गया और सभी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करना शुरू कर दिया।

ट्रिपल एच ने दी मौत की जानकारी

ट्रिपल एच ने इस खबर की सबसे पहले पुष्टि करते हुए भारतीय समयानुसार सुबह करीब 4 बजे ट्वीट किया और लिखा कि, अभी-अभी मुझे WWE हॉल ऑफ फेमर माइक रोटुंडा ने कॉल करके इस घटना की जानकार दी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य विंडहैम रोटुंडा जिनको ब्रे वायट के नाम से जाना जाता है, उनका आज अचानक निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और हम अनुरोध करते हैं कि इस समय सभी लोग उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। वहीं ड्वेन जॉनसन जिन्हें द रॉक भी कहा जाता है, उन्होंने वायट के निधन को दिल तोड़ने वाली खबर बताया।

वहीं WWE ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, WWE को यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि विंडहैम रोटुंडा जिन्हें ब्रे वायट के नाम से भी जाना जाता था, उनका गुरुवार 24 अगस्त को महज 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हम उनके परिवार, दोस्त और सभी फैंस के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं। साथी रेसलर मिक फॉली ने भी उनके निधन पर शोक जताया और लिखा कि, रेसलिंग के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। द मिज ने वायट के स्टाइल, उनके यूनिक क्रिएटिव रवैये को याद किया और कहा कि, आज हमने बहुत अच्छे इंसान को खो दिया। ऐसे ही कई रिएक्शन पूरे WWE फ्रैटरनिटी से देखने को मिल रहे हैं।

ब्रे वायट ने 2010 में शुरू किया था WWE का सफर

ब्रे वायट ने साल 2010 में WWE के साथ सफर शुरू किया था। फिर उसी साल उन्होंने कंपनी छोड़ भी दी थी। इसके बाद फिर 2013 में वह वापस वायट कंपनी के मुखिया के तौर पर जुड़े। वह तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे जिसमें एक बार WWE चैंपियन और दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप का टाइटल भी उन्होंने जीता। उनके पिता माइक रोटुंडा भी रेसलर थे और वह हॉल ऑफ फेमर रह चुके थे। उनके दादाजी ब्लैकजैक मुलीगन और अंकर बैरी और केंडल विंडहैम भी रेसलर थे। ब्रे वायट के करियर में कई बड़े मैच आए लेकिन सबसे बड़ा मुकाबला था रेसलमेनिया 31 का वो मैच जब 2015 में अंडरटेकर से उनका सामना हुआ था। 

यह भी पढ़ें:-

Exclusive Interview: शतरंज की बाजी हारकर भी प्रज्ञानानंदा ने जीता दिल, विश्वनाथन आनंद के लिए कही यह बात 

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फिर टूटा भारत का दिल, लॉन्ग जंप फाइनल में हारे जेस्विन एल्ड्रिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल