1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑटो भी 5 स्टार लग्जरी बन गई भाई! शख्स ने करवाया ऐसा मॉडिफिकेशन जिसे देख हैरान हो जाएंगे

ऑटो भी 5 स्टार लग्जरी बन गई भाई! शख्स ने करवाया ऐसा मॉडिफिकेशन जिसे देख हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 31, 2025 08:55 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 08:55 pm IST

एक शख्स ने अपने ऑटो में ऐसा बदलाव करवाया कि उसे देख आपको पहली बार तो यकीन ही नहीं होगा कि यह एक ऑटो है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन लोग अलग-अलग चीजों को पोस्ट करते रहते हैं। कोई फोटो को पोस्ट करता है तो कोई अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। आप भी उन सभी पोस्ट को देखते ही होंगे और उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर ज्यादातर लोगों को ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी छोटे बच्चों का मजेदार वीडियो वायरल होता है। अभी एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर ऑटो खड़ी है और उसके अंदर उसका ड्राइवर बैठा हुआ है। आमतौर पर ऑटो में दरवाजे नहीं दिखते हैं मगर वीडियो में दिखता है कि उस ऑटो में ड्राइवर सीट पर दरवाजा लगा हुआ है और वो बंद है। वीडियो में आगे दिखता है कि पीछे वाली सीट पर भी गेट लगा हुआ है। अंदर बहुत ही आरामदायक सीटें लगी हुई हैं। लाइटें भई लगी हुई हैं और इतना ही नहीं, ऑटो में सबसे आगे एक डिस्प्ले भी लगा हुआ है। इस तरह उसने अपने ऑटो को 5 स्टार लग्जरी जैसा करवा दिया और वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऑटो भी 5 स्टार लग्जरी बन गई भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 69 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे भी बैठना है इस ऑटो में। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो भारी मॉडिफाईड किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- तीन दिन पहले मुझे यही ख्याल आया था।

ये भी पढ़ें-

अंकल जी मौत से मीटअप करने निकले हैं! चचा का वायरल Video देख लोगों ने दिया रिएक्शन

मास्टर जी के दिमाग को तो दंडवत प्रणाम है, उनका जुगाड़ आपको कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।