1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: दुकानदार ने बिल्ले की गर्दन में लटकाया Paytm स्कैनर, लोग करते रहे पेमेंट

Video: दुकानदार ने बिल्ले की गर्दन में लटकाया Paytm स्कैनर, लोग करते रहे पेमेंट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 24, 2025 07:43 pm IST,  Updated : May 24, 2025 07:43 pm IST

दुकानदार का यह अनोखा आइडिया न केवल उसकी दुकान को खास बनाता है, बल्कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का भी काम करता है।

पेमेंट करती एक महिला ग्राहक- India TV Hindi
पेमेंट करती एक महिला ग्राहक Image Source : SOCIAL MEDIA

डिजिटल इंडिया के इस युग में ऑनलाइन पेमेंट का चलन हर जगह देखने को मिल रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि एक बिल्ला भी इस डिजिटल क्रांति का हिस्सा बन सकता है? जी हां, हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकानदार ने अपने बिल्ले की गर्दन में Paytm स्कैनर लटका दिया है। 

वायरल वीडियो का नजारा लोगों को भाया

यह वीडियो एक रेस्टोरेंट का लग रहा है, जहां दुकानदार का प्यारा सा बिल्ला काउंटर पर मुंह लटकाए बैठा हुआ है और उसके गर्दन में Paytm वाला स्कैनर लटक रहा है। दुकानदार ने बड़े ही अनोखे अंदाज में अपने बिल्ले को डिजिटल पेमेंट का ब्रांड एम्बेसडर बना दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ग्राहक दुकान पर सामान खरीदने के बाद अपने फोन से स्कैनर को स्कैन करती है और पेमेंट कर देती है। इस दौरान बिल्ला बड़े ही शांत भाव से बैठा रहता है, मानो उसे अपनी इस नई जिम्मेदारी का पूरा अहसास हो।

लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। किसी ने लिखा, "ये तो सबसे क्यूट Paytm स्कैनर है!" तो किसी ने कहा, "डिजिटल इंडिया का असली चेहरा यही है।" कई यूजर्स ने इस दुकानदार की क्रिएटिविटी की तारीफ की और इसे तकनीक के साथ-साथ प्यार का तड़का बताया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @chutiyapa_overdose नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।

भारत में तेजी से बढ़ा डिजिटल पेमेंट मोड

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो डिजिटल इंडिया की उस ताकत को दिखाता है, जहां तकनीक अब छोटे से छोटे जगहों तक भी पहुंच चुकी है। नोटबंदी के बाद से भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है, और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। पहले जहां लोग कैशलेस पेमेंट को लेकर हिचकते थे, वहीं आज छोटे दुकानदार से लेकर ऑटो ड्राइवर तक, हर कोई डिजिटल पेमेंट को अपना रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जिस झोले को हमारे यहां कोई पूछता तक नहीं, जो कि मुफ्त में मिलता है, उसे हजारों रुपए में बेच रहा अमेरिका

पूरी की पूरी बकरी को एक बार में ही निगल गया यह खूंखार जानवर, Video देख सूख गए लोगों के प्राण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।