1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मम्मी को पसंद नहीं आया', दुकानदार ने लिखा ऐसा संदेश जो सीधे सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

'मम्मी को पसंद नहीं आया', दुकानदार ने लिखा ऐसा संदेश जो सीधे सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 09, 2024 11:05 am IST,  Updated : Sep 09, 2024 11:05 am IST

सोशल मीडिया पर एक कपड़े के दुकान के अंदर लिखा हुआ संदेश सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसे देखने के बाद लोगों ने मजेदार रिएक्शन भी दिया है।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। लोगों को जहां कुछ अनोखा नजर आता है, वो उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर वह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो जाता है। इसके अलावा कुछ नॉर्मल पोस्ट भी होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के बाद वायरल हो जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। आइए आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक कपड़े के दुकान का है। दरअसल इस दुकान में No Exchange Policy है और इसे बताने के लिए शख्स ने अपनी दुकान में एक गजब का संदेश लिखा हुआ है। उसने एक कागज को दीवार पर चिपकाया है जिस पर लिखा है, 'मम्मी को पसंद नहीं आया, पापा पहनने नहीं दे रहे, किसी भी कारणवश चेंज नहीं होगा।' यह मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर clothes.junctionbyshubhijain नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 69 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई पत्नी को पसंद नहीं आया। दूसरे यूजर ने लिखा- दो फेमस और अविश्वसनीय कारण। तीसरे यूजर ने लिखा- नहीं करूंगी आपके यहां से शॉपिंग। चौथे यूजर ने लिखा- कोई बात नहीं हम दुकान ही बदल लेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसको बोलते हैं ठोस सेल्स मैन।

ये भी पढ़ें-

समुद्र की लहरों में मौज-मस्ती करते दिखे 2 दोस्त, Video देखकर आपके उड़ने वाले हैं होश

भाई ने तो रेलवे ट्रैक पर ही JCB चला दी, Video देखने के बाद भी यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।