1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने तो रेलवे ट्रैक पर ही JCB चला दी, Video देखने के बाद भी यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

भाई ने तो रेलवे ट्रैक पर ही JCB चला दी, Video देखने के बाद भी यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 09, 2024 08:45 am IST,  Updated : Sep 09, 2024 08:46 am IST

एक शख्स ने रेलवे ट्रैक पर JCB चलाकर दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायलरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएगा।

Screen Grab- India TV Hindi
रेलवे ट्रैक पर चलती हुई JCB Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जितने भी लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको मिल ही जाएंगे। कोई इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहता है तो कोई फेसबुक और ट्विटर पर ज्यादा समय बिताता है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर हर कोई एक्टिव है। अगर आप भी एक्टिव हैं तो फिर आपको यह बात तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

रेलवे ट्रैक पर JCB देखी है कभी?

आपने सड़क पर अलग-अलग वाहनों को चलते हुए खूब देखा होगा। दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, 8 पहिया, हर तरह के वाहन आपने सड़कों पर देखा होगा। आपने सड़क पर JCB को भी कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी उसी JCB को रेलवे की ट्रैक पर चलते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स रेलवे की ट्रैक पर JCB चला रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसके लिए उसने JCB में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है और सड़क पर चलने वाले टायर से ही JCB को रेलवे ट्रैक पर चला रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने तो ट्रैक पर जेसीबी चला दिया। इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- बहुत हैवी ड्राइवर है। दूसरे यूजर ने लिखा- नया लॉन्च हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये हेवी ड्राइवर है।

ये भी पढ़ें-

फोन को अनलॉक किए बिना ही बच्चे ने खोल दिया Youtube, तरीका देखकर आप हो जाएंगे हैरान, Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चम्पी करते चचा का Video, लोगों ने वीडियो देखकर दिया अपना रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।